सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू पिटीशन पर फैसला सुनाते हुए सेवा में कार्यरत 1.5 लाख से अधिक शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य रखा है। हालांकि, कोर्ट ने परीक्षा उत्तीर्ण करने की समय सीमा बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दी है। शिक्षक संगठनों ने इस फैसले का विरोध किया है।

नई दिल्ली/भोपाल: स्टार समाचार वेब
प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को अब हर हाल में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करनी ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दायर रिव्यू पिटीशन (समीक्षा याचिका) पर अहम फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि बच्चों के बेहतर शैक्षिक विकास के लिए शिक्षकों का पात्रता परीक्षा पास होना बेहद जरूरी है। हालांकि, कोर्ट ने शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा पास करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है।
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने 'अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट' मामले में दायर समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में पात्रता परीक्षा के लिए तय 2 साल की अवधि में 1 साल की और वृद्धि कर दी है। यानी अब 1 सितंबर 2025 को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर, शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कुल 3 साल का समय मिलेगा। कोर्ट ने इसके लिए नई अंतिम तिथि 31 अगस्त 2028 निर्धारित की है।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर शिक्षक संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ट्राइबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगोर ने कहा कि एसोसिएशन इस आदेश की गंभीर समीक्षा कर रहा है। उनका मानना है कि दशकों से सेवा दे रहे पुराने शिक्षकों पर TET की अनिवार्यता लागू करना उनके सेवा अधिकारों के साथ सरासर अन्याय है।
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने दो टूक कहा है कि उन्हें यह फैसला पूरी तरह स्वीकार नहीं है। शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा व्यवस्था को व्यावहारिक बनाने के लिए मोर्चा इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका (Curative Petition) दायर करेगा। इसके साथ ही, आरटीई (RTE) एक्ट में जरूरी संशोधन कराने के लिए सड़क से लेकर संसद तक हर संभव प्रयास किया जाएगा और सभी उपलब्ध न्यायिक उपायों (Judicial Remedies) का इस्तेमाल किया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।