रीवा के सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल में करोड़ों रुपये की अत्याधुनिक मशीनें समय से पहले खराब हो गईं। सीटी स्कैन की प्रेशर इंजेक्टर मशीन चार महीने से बंद है, वहीं 13 करोड़ की एमआरआई मशीन का एसी सिस्टम बार-बार फेल हो रहा है, जिससे मरीजों की जांच प्रभावित हो रही है।
सतना जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन 9 सितंबर से बंद पड़ी है। प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज जांच न होने से लौट रहे हैं और कई को निजी संस्थानों में दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। अनुबंधित संस्था सिद्धार्थ सीटी स्कैन एंड एमआरआई सेंटर की लापरवाही पर जुर्माने की तैयारी की जा रही है।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल में लगी हाईटेक एमआरआई और सीटी स्कैन मशीनें डीन की लापरवाही और टेक्नीशियन की कमी से शुरू नहीं हो पाई। मरीज महंगे प्राइवेट सेंटरों पर जांच कराने को मजबूर।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अब खुद की सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनें स्थापित हो गई हैं। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटर नहीं जाना पड़ेगा। अनुबंध के अनुसार रीवा हेल्थ डायग्नोस्टिक सेंटर को अब अस्पताल परिसर से हटाया जाएगा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
राजधानी भोपाल का हमीदिया अस्पताल अब अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से लैस हो गया है। मुख्यमंत्री ने आधुनिक मशीनों का शुभारंभ किया। यह पहल मध्यप्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सबसे पहले भोपाल से शुरू की गई है।

















