मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में छैगांवमाखन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद बंजारी गांव के पास आज तड़के श्रद्धालुओं से भरा एक तूफान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिनमें तीन श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
त्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में देर रात बड़ा हादसा हो गया। कुरारा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव के पास एक नाव अचानक पलट गई। नाव में 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ है। वहीं डूबने वाले चार बच्चे अब भी लापता हैं।
देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। सैदपुर गांव के समीप टेंपो और तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इसकी मनमोहक तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि हुगली की कुछ और झलकियां।
केरलम के मलप्पुरम जिले के वंडूर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे थरूर के वाहन को अज्ञात हमलावरों ने न केवल रोका, बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ मारपीट भी की।
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में आज यानी शनिवार सुबह निजी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बड़ागांव के पास हुआ। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाटीपुर जैन मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। हादसा बीती देर रात करीब 3 बजे बस स्टैंड के समीप हुआ। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि स्कॉर्पियो कार चला रहे ड्राइवर ने पहले बस स्टैंड पर एक वाहन से टक्कर मारी।
बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार देर शाम को हुआ। हादसे के दौरान दावा किया गया था कि सिर्फ 2 लोगों की मौत हुई है, लेकिन आज सुबह मृतकों की संख्या बढ़ गई।
भोपाल के पुराने कंट्रोल रूम तिराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा चालक की पत्नी ने जहर खा लिया। पुलिस की कथित बदसलूकी और चालान के डर से हुए इस हंगामे की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।






















