अमरवाड़ा में महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से हलवा खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए। प्रशासन ने सैंपल लिए और गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में डोनाल्ड ट्रंप ने 'बोर्ड ऑफ पीस' का चार्टर लॉन्च किया। पाकिस्तान समेत 20+ देशों ने किए हस्ताक्षर। जानें भारत और चीन का रुख और बोर्ड की $1 बिलियन फीस का सच।
गाजियाबाद के हरीश राणा पिछले 13 साल से अचेत अवस्था में हैं। उनके माता-पिता की पैसिव यूथेनेसिया (इच्छामृत्यु) की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला रिजर्व कर लिया है।
इजरायल ने गाजा में हमास के टॉप कमांडर को ढेर कर दिया है। इजरायल का दावा है कि दक्षिणी गाजा में हुए तेज विस्फोट में हमास के टॉप कमांडर राएद सईद की मौत हो गई है। हालांकि, हमास ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन (सीजीएम) को सीएम डॉ. मोहन यादव ने हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
गाजा युद्धविराम के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायली संसद पहुंचे। स्पीकर ने अगले साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन की घोषणा की। नेतन्याहू ने युद्ध समाप्त करने वाले प्रस्ताव की सराहना करते हुए ट्रंप को इजरायल के सर्वोच्च सम्मान 'इजरायल प्राइज' के लिए नामांकित किया।
गाजा में इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहे युद्ध के बाद शांति की उम्मीद जगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति की मध्यस्थता में एक शांति योजना पर सहमति बनी है, जिसके तहत हमास अंतिम 20 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। ट्रंप इस दौरान इजरायली संसद को संबोधित करेंगे।
भारतीय वायुसेना का 93वां वायुसेना दिवस गाजियाबाद के हिंडन स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर मनाया गया। इससे पहले बुधवार सुबह ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर एक पोस्ट में बधाई दी। उन्होंने लिखा- वायुसेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी।
डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान की घोषणा के बाद गाजा में शांति प्रयासों पर बड़ी प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बंधकों की रिहाई के संकेत एक अहम कदम है। मोदी ने लिखा-हम राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं, क्योंकि गाजा में शांति प्रयास निर्णायक प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा-हमारी सेनाएं स्वदेशी चाहती हैं। दूसरों पर निर्भरता को कम करना चाहती हैं। इसलिए हम भारत में ही एक वाइब्रेंट डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहे हैं। पुर्जे-पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो। हम ऐसा एक इकोसिस्टम बना रहे हैं, और यूपी इसमें भी बड़ी भूमिका निभा रहा है।






















