सतना में प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के दौरान आर्मी डिप्लोमा पर एक शिक्षक का सत्यापन होल्ड। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा में कठिन सवालों का प्रतिशत बढ़ाया।
जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया में गुरुवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद ईओडब्ल्यू ने अस्पताल कार्यालय पर छापा मारकर वर्ष 2009 से 2020 तक के महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (MP PHQ) की मेडिकल शाखा के ASI हर्ष वानखेड़े, सूबेदार नीरज कुमार और हेड कॉन्स्टेबल राजपाल ठाकुर ने ₹15 लाख के फर्जी मेडिकल बिल पास कराकर सरकारी राशि हड़पी। पीटीआरआई कर्मचारियों के नाम पर घोटाला, तीनों आरोपी फरार।
अमेरिका में एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां भारतीय मूल के प्रसिद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ ऐशले टेलिस को गोपनीय दस्तावेज रखने और चीन से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फेडरल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन ने वर्जीनिया के वियना स्थित उनके घर पर छापा मारा, जहां से 1000 से ज्यादा पन्नों के टॉप सीक्रेट दस्तावेज बरामद किए गए।
राजधानी भोपाल समेत इंदौर और मुंबई में आयकर विभाग ने बड़ी छापामारी की। साइंस हाउस ग्रुप और मेडिकल उपकरणों के कारोबार से जुड़े राजेश गुप्ता पर शिकंजा कसता जा रहा है। तीन दिन से जारी जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी और फर्जी सप्लाई का मामला उजागर हुआ है।
मंदसौर में जिला आबकारी अधिकारी बीएल दांगी के घर बुधवार अल सुबह ईडी ने छापामार कार्रवाई की। यश नगर स्थित आवास पर सुबह 4 बजे ईडी की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत के बाद एक्शन लिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
आयकर विभाग ने भोपाल, इंदौर और मुंबई सहित कई शहरों में एक साथ कार्रवाई करते हुए तीस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भोपाल के एमपी नगर स्थित साइंस हाउस और इंदौर में उससे जुड़े सहयोगी संस्थानों पर हो रही है। छापे के दौरान टैक्स चोरी से जुड़े भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जिनकी विभागीय टीम जांच कर रही है।
सतना जिले के उचेहरा तहसील से एक व्यक्ति का आय प्रमाण पत्र जारी हुआ, जिसमें वार्षिक आय शून्य रुपए दर्शाई गई। इसे सोशल मीडिया पर भारत का सबसे गरीब आदमी बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और दूसरा प्रमाण पत्र जारी किया गया। इससे पहले कोठी तहसील में भी 3 रुपए की सालाना आय वाला प्रमाण पत्र जारी हो चुका है, जिससे सरकारी रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।
भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा की बैठक में सीएम मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और हितानंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। खंडेलवाल ने आचरण, सोशल मीडिया उपयोग पर जोर दिया, वहीं हितानंद ने फर्जी दस्तावेजों से पद पाने के प्रयासों पर कड़ी चेतावनी दी।




















