मध्य प्रदेश के उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। रिजर्व क्षेत्र के भीतर एक पुराने कुएं में वयस्क बाघ का शव मिला है। दो दिनों के भीतर यह दूसरी बार किसी बाघ की मौत की घटना सामने आई है। गौरतलब है कि देश में वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न कारणों से 166 बाघों की मौत हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40 अधिक है।

दो दिनों के भीतर यह दूसरी बार किसी बाघ की मौत की घटना सामने आई है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से फिर चिंताजनक खबर सामने आई है। रिजर्व क्षेत्र के भीतर एक पुराने कुएं में वयस्क बाघ का शव मिला है। दो दिनों के भीतर यह दूसरी बार किसी बाघ की मौत की घटना सामने आई है। गौरतलब है कि देश में वर्ष 2025 के दौरान विभिन्न कारणों से 166 बाघों की मौत हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 40 अधिक है। एनटीसीए के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। आंकड़ों के अनुसार, देश का टाइगर स्टेट कहा जाने वाला मध्यप्रदेश बाघों की मौत के मामलों में पहले नंबर पर रहा, जहां वर्ष 2025 में 55 बाघ मृत पाए गए। वहीं नए साल-2026 में भी तीन बाघों की मौत हो चुकी है। इससे शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पशु विशेषज्ञ भी चिंता जाहिर कर रहे हैं। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि आए दिन हो रही बाघों की मौत का सिलसिला नहीं थमा तो लोग एक दिन कहेंगे-मध्यप्रदेश में एक था टाइगर।
फिर बांधवगढ़ में बाघ की मौत
दरअसल, मध्यप्रदेश के उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के भीतर एक पुराने कुएं से एक वयस्क बाघ का शव बरामद किया गया है। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि बीते दो दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है, जिसमें टाइगर की मौत हुई है। इससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है।
देर शाम मिली प्रबंधन को सूचना
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार देर शाम धमोखर रेंज के अंतर्गत रायपुर के कुदरी टोला गांव के पास स्थित एक पुराने कुएं से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। पार्क प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच की गई तो कुएं के भीतर एक वयस्क बाघ का शव पाया गया। लोगों का कहना है कि बाघ की मौत करीब पांच से छह दिन पहले हो चुकी थी।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार
इधर, धमोखर रेंज के रेंजर ध्रुव सिंह ने कहा-जहां बाघ का शव मिला, वह स्थान नजदीकी वन चौकी से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में डॉग स्क्वॉड की मदद से सर्च आपरेशन भी चलाया गया, ताकि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या शिकार की आशंका को खंगाला जा सके। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने कहा कि बाघ की उम्र और मौत के सही कारणों का पता पीएम और पशु चिकित्सकों की जांच के बाद ही चल सकेगा।
बाघों की निगरानी पर सवाल
इससे एक दिन पहले रिजर्व के कथली बीट क्षेत्र में एक मादा शावक का शव भी मिला था, जिसकी मौत किसी जंगली जानवर से संघर्ष के बाद होने की आशंका जताई गई थी। लगातार दो दिनों में दो बाघों की मौत ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
आंकड़ों की जुबानी, बाघों के मौत की कहानी
वर्ष 2024 में देश में 126 बाघों की मौत हुई थी जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 166 हो गई। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी वन मंडल में वर्ष 2025 में बाघ की पहली मौत दो जनवरी को दर्ज की गई, जहां एक वयस्क नर बाघ मृत पाया गया। इसके तीन दिन बाद मध्यप्रदेश के पेंच बाघ अभयारण्य में एक मादा बाघ की मौत हुई। हालिया मामला 28 दिसंबर को मध्यप्रदेश के सागर के उत्तर क्षेत्र से सामने आया, जहां एक वयस्क नर बाघ मृत पाया गया। बाघों पर लंबे समय से शोध कर रहे वन्यजीव विशेषज्ञ जयराम शुक्ला ने कहा कि देश में बाघों की आबादी संतृप्ति स्तर पर पहुंच रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह