कोर्ट ने यह भी कहा कि समाज की अंतरात्मा को संतुष्ट करने के लिए ऐसे मामलों में कठोरता सजा जरूरी है। घटना 24 सितंबर 2024 को घटी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जिला कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई।

आरोपी अतुल को फांसी, बहन चंचल और मां बसंती को दो-दो साल की सजा दी गई।
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी फिर हत्या के केस में जबलपुर हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले (फांसी की सजा) को बरकरार रखा है। आरोपी अतुल को फांसी, बहन चंचल और मां बसंती को दो-दो साल की सजा दी गई।सुनवाई के दौरान जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस रामकुमार चौबे की डिवीजन बेंच ने दो टूक शब्दों में कहा- आरोपी अतुल भालसे ने पांच साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं, यह विरल से विरलतम मामला है, आरोपी के साथ किसी भी किस्म की रियायत नहीं बरती जा सकती। कोर्ट ने यह भी कहा कि समाज की अंतरात्मा को संतुष्ट करने के लिए ऐसे मामलों में कठोरता सजा जरूरी है। घटना 24 सितंबर 2024 को घटी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जिला कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई। आरोपी ने फांसी की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
एक नजर में पूरा मामला
पूरी घटना 24 सितंबर 2025 की है। 5 साल की मासूम बच्ची दादी के साथ शहजहानाबाद में रहती थी। दादी ने पोती को बड़े पापा के यहां किताब लाने भेजा था। किताब लाने भेजने के बाद बच्ची लापता हुई थी। जिसके बाद पुलिस को वाजपेई मल्टी में अतुल निहाले के घर से बच्ची का शव प्लास्टिक की टंकी में मिला था।
22 गवाहों की हुई गवाही
इस मामले में बच्ची का शव पीएम के लिए भेजा गया था। डीएनए टेस्ट से आरोप साबित हुआ था। इसके बाद मामले में कुल 22 गवाहों की गवाही हुई। जिसमें मौखिक एवं अन्य साक्ष्य कोर्ट में पेश किए गए। इस मामले में आरोपी अतुल भालसे ने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल किया। जिसमें उसने बताया कि उसने बच्ची का अपहरण कर उसका रेप किया और जिसके बाद उसकी हत्या कर दी। इस पूरी प्रकरण में उसकी मां और बहन ने भी आरोपी की मदद कर घटना को छिपाने में सहायदा की।
पूरी तरह स्वस्थ्य था आरोपी
इस मामले में आरोपी के पक्ष से दावा किया गया था कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है, लेकिन अभियोजन पक्ष ने ये साबित कर दिया कि वह अपराध के समय पूरी तरह से स्वस्थ था। साथ ही इस वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था।
टाइम लाइन... 24 सितंबर
पुलिस ने बनाई टीम... 25 सितंबर
पड़ोसियों ने दी सूचना... 26 सितंबर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।