कांग्रेस देशभर के अल्पसंख्यकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है। ये पहली बार है कि कांग्रेस ने माइनोरिटीज से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अलग से एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है। साठ सदस्यीय इस समिति में तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे पार्टी के दिग्गत नेता हैं।

काउंसिल में सदस्य के तौर पर मुस्लिमों के अलावा इसाई और सिखों को भी जगह दी गई है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस देशभर के अल्पसंख्यकों में अपनी पकड़ और मजबूत करने जा रही है। ये पहली बार है कि कांग्रेस ने माइनोरिटीज से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए अलग से एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है। दावा किया जा रहा है कि ये काउंसिल पूरे देश में अल्पसंख्यकों से जु़ड़े आर्थिक सामाजिक और और उनकी शिक्षा से जुड़े हर मामले पर बाकायदा स्टडी करेगी और ये रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी जाएगी। मध्य प्रदेश से इस काउंसिल में एक मात्र नेता आरिफ मसूद हैं, जो भोपाल मध्य विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक भी हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस में पहले संगठन सृजन अभियान के साथ पार्टी संगठन को मजबूती देने का नया प्रयोग किया था।
खड़गे ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
अब देश भर में अल्पसंख्यक वर्ग की सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति को जानने और उनकी समस्याओं को सामने लाने के लिए एडवायजरी काउंसिल का गठन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख इमरान प्रतापगढ़ी को जारी पत्र में ये बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अल्पसंख्यक विभाग के लिए एक एडवायजरी कमेटी भी बनाई जाए।
आठ सदस्यीय काउंसिल
साठ सदस्यीय इस समिति में तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी जैसे पार्टी के दिग्गत नेता हैं। इनके अलावा तेलंगाना सरकार में मंत्री की हैसियत में जो हैं पूर्व क्रिक्रेटर मोहम्मद अजरुद्दीन भी इस एडवायजरी कमेटी का हिस्सा हैं। बाकी माइनोरिटीज काउंसिल में सदस्य के तौर पर मुस्लिमों के अलावा इसाई और सिखों को भी जगह दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।