मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को बुरहानपुर आयोजित आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में शामिल हुए। इसके बाद सीएम भाजपा के विजय उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सीएम ने परमानंद गोविंदजीवाला आडिटोरियम में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे उद्योगपतियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री आज को बुरहानपुर आयोजित आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में शामिल हुए।
हम वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे
चुनावी हार के बाद भी ममता बनर्जी पद छोड़ने को तैयार नहीं
देशभक्त लोगों के बीच जहर फैलाने का पाप कांग्रेस ने किया
सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया
डेयरी सेक्टर में मध्यप्रदेश को नंबर-1 बनाएगी राज्य सरकार

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज को बुरहानपुर आयोजित आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में शामिल हुए। इसके बाद सीएम भाजपा के विजय उत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। सीएम ने परमानंद गोविंदजीवाला आडिटोरियम में विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे उद्योगपतियों से संवाद किया। इसी दौरान सीएम ने मंच से घोषणा की कि निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, जिसके आधार पर उद्योगों को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। हमने निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट कराने का वादा किया था और हम इसे जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा- प्रदेश सरकार ने पिछला वर्ष उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया और वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। यही नहीं, व्यापारियों के कल्याण के लिए सरकार ने राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का भी निर्णय लिया है। सीएम ने कहा- बुरहानपुर में पिछले दो वर्षों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की ग्रोथ में लगभग दोगुनी वृद्धि हुई है। इस प्रगति में राज्य सरकार सक्रिय सहयोगी के रूप में कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

डेयरी सेक्टर में एमपी होगा नंबर-1
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- राज्य के पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। आने वाले समय डेयरी सेक्टर में मध्यप्रदेश को नंबर-1 बनाएंगे। गौशालाओं को सब्सिडी देकर हम न केवल दूध उत्पादन में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं, बल्कि गौ-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन में भी योगदान दे रहे हैं। इस पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।
केला उत्पादकों पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा-किसान कल्याण वर्ष में बुरहानपुर के केला उत्पादक किसानों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बुरहानपुर का व्यापार 400 करोड़ से बढ़कर 800 करोड़ तक पहुंच गया है। सरकार ने निंबोला औद्योगिक क्लस्टर के लिए 350 करोड़ की पहली किस्त भी दे दी है। इसके अलावा देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, क्योंकि सरकार का मकसद लोगों की जिंदगी बदलना है।
सीएम ने जीत के जश्न में खाई झालमुड़ी
उद्योगपतियों से संवाद के बाद वहीं सीएम विजय उत्सव और जन विश्वास उत्सव में शामिल हुए। यह कार्यक्रम बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस की ओर से पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत की खुशी में आयोजित किया गया था। इस दौरान सीएम ने मंच पर झालमुड़ी खाई।
देश के बंटवारे का पाप कांग्रेस ने किया
समारोह के दौरान सीएम ने कहा- देशभक्त लोगों के बीच जहर फैलाने और देश के बंटवारे का पाप कांग्रेस ने किया है। वंदे मातरम को बांटने और भगवान राम के मंदिर में ताला लगाने का पाप भी कांग्रेस के ही सिर पर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर को हिंदू और मुसलमान, सभी ने आनंद के साथ स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस के नेता आज तक वहां दर्शन करने नहीं गए।
75 साल बाद बंगाल को मिली आजादी
सीएम ने अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी पर भी तंज कसते हुए कहा- केजरीवाल जेल जाने के बाद भी पद नहीं छोड़ते। वहीं, इतनी बड़ी हार के बाद भी ममता बनर्जी निर्ममता के साथ पेश आती हैं और पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। बंगाल और असम के चुनाव में मुस्लिम समुदाय ने भी बड़े पैमाने पर भाजपा का साथ दिया है। 17वें मुख्यमंत्री गुरु रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शपथ लेने जा रहे हैं। आज 75 साल बाद बंगाल सही मायनों में आजाद हुआ है।
यह भी पढ़िए...
व्यक्तिगत शोक के बीच कर्तव्य पथ पर सीएम, गेहूं उपार्जन केंद्र पर औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
मोहन कैबिनेट का फैसला: केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड... सीएम होंगे चीफ

त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह