मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक कंटेनर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर गाड़ासरई थाना इलाके के किकरातालाब के पास देर रात हुई।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचीं।
डिंडोरी में देर रात भीषण हादसा, पांच की मौके पर ही मौत

डिंडोरी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक कंटेनर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जबलपुर-अमरकंटक हाईवे पर गाड़ासरई थाना इलाके के किकरातालाब के पास देर रात हुई। सूचना मिलने के पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश है। मृतक परसवाह, करबे मट्टा और उफरी गांव के रहने वाले थे। यह लोग शनिवार को सिलियारी गांव में चौक कार्यक्रम से शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। पिकअप वाहन से लौटते समय उनका वाहन पंचर हो गया था।
कई 10 फीट तक ऊपर उछल गए
रात लगभग 12:30 बजे वाहन पंचर होने के चलते सभी लोग पिकअप से उतरकर टायर बदलने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग 10 फीट तक ऊपर उछल गए।
ड्राइवर मौके से फरार
ट्रक यही नहीं रुका, वह लोगों को कुचलने के बाद सड़क किनारे बनी छोटी मडिया, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके से लगभग 350 मीटर दूर जाकर वाहन रुका और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। रात में ही घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी मिलते ही कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचीं।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव में मातम का माहौल छा गया है। इस हादसे को लेकर लोगों में बड़ी नाराजगी भी देखी जा रही है।
मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता
मृतकों के परिजनों को रेड क्रॉस सोसाइटी से 50-50 हजार की सहायता देने की बात कही गई है। हादसे में परसवाह निवासी राजकरण बनवासी 35 वर्ष, बिहारी सिंह निवासी करवेमट्टा 50 वर्ष, पवन मरावी 35 वर्ष,बिसाहू धुर्वे 58 वर्ष सहित दुर्घटना में बिहारी सिंह के बेटे की भी मौत होना बताया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।