
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में अब हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध आज से प्रदेश भर में पुलिस विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 10 मई-2026 तक चलेगा। इसमें हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को भी ऐसे वाहन चालकों की जानकारी पुलिस भेजेगी। दरअसल, हेलमेट नहीं पहनने वालों के विरुद्ध अभियान तो प्रति वर्ष चलाया जाता है, पर वाहन चालकों पर ज्यादा असर नहीं होता है। अभियान बंद होते ही ढिलाई प्रारंभ हो जाती है। इसी कारण पुलिस प्रशिक्षण अनुसंधान संस्थान के एडीजी विवेक शर्मा ने लाइसेंस निलंबन पर जोर देने के लिए कहा है।
युवाओं और महिलाओं पर फोकस
सभी एसपी को भेजे पत्र में यह भी कहा गया है कि युवाओं और महिलाओं को विशेष रूप से समझाइश दी जाए। कारण, हेलमेट नहीं पहनने वालों में इनकी संख्या अधिक है। दूसरा यह कि दुर्घटना के शिकार भी सबसे अधिक युवा ही होते हैं।
चार माह में 16000 मौत
गौरतलब है कि प्रदेश में वर्ष 2026 में 15 हजार 800 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई है, जिनमें सात हजार से अधिक दोपहिया वाहन चालक थे। इनमें 70 प्रतिशत बिना हेलमेट के थे। मृत्यु दर की गंभीरता को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। अब वाहन चालकों को हेलमेट से दूरी महंगी साबित होगी।
यह भी पढ़िए...
सीएम बोले... जिम्मेदार बनें... हेलमेट पहनें... ये जीवन रक्षा का कवच
इंदौर पुलिस का 'ज़ीरो टॉलरेंस', ड्यूटी पर बिना हेलमेट आए जवानों के भी कटे चालान
मध्यप्रदेश... बाइक चालक के साथ पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य वरना चालान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
कोलगवां थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात आरक्षक पर मवेशी लदे ट्रक से अवैध वसूली का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को लाइन अटैच कर जांच सीएसपी को सौंप दी।
चित्रकूट में पहली बारिश के दौरान गऊघाट के पास सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गया। दूषित पानी मंदाकिनी नदी में पहुंचने से नदी संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और सीवर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
सतना नगर निगम महापौर पद के आरक्षण से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस में कई संभावित दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, जबकि अंतिम तस्वीर आरक्षण प्रक्रिया के बाद ही साफ होगी।