मध्यप्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला में लंबे अंतराल के बाद आज यानी शुक्रवार को हिंदू समाज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना का अधिकार मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे और मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। सुबह 9 बजे महाआरती हुई, जबकि दोपहर 12 बजे से भोजशाला परिसर में बड़े आयोजन की तैयारी की गई है।

शुक्रवार को हिंदू समाज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा करने का अधिकार
भोजशाला पर आज देशभर की नजर, पूजा के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पूरे धार शहर में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए

धार। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला में लंबे अंतराल के बाद आज यानी शुक्रवार को हिंदू समाज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना का अधिकार मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला पहुंचे और मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। सुबह 9 बजे महाआरती हुई, जबकि दोपहर 12 बजे से भोजशाला परिसर में बड़े आयोजन की तैयारी की गई है। भोजशाला आंदोलन में बलिदान देने वाले तीन शहीद परिवारों के सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है। इधर, पूरे धार शहर में हाई अलर्ट घोषित कर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। वहीं मस्जिद पक्ष की सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद यह पहला शुक्रवार है, जिसको लेकर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुबह से ही हिंदू पक्ष के लोगों का भोजशाला पहुंचना शुरू हो गया।
हिंदुओं का प्रवेश वर्जित बोर्ड को पोता
भोजशाला परिसर में लगे उस बोर्ड को भी पोत दिया गया है, जिस पर पहले लिखा था-शुक्रवार को हिंदुओं का प्रवेश वर्जित। 721 साल बाद पहली बार शुक्रवार को परिसर में हिंदुओं को प्रवेश मिला है। वहीं, गर्भगृह में महाआरती और पूजा की गई। हिंदू पक्ष आज गर्भगृह में मां सरस्वती की प्रतीकात्मक प्रतिमा के साथ पूजा-अर्चना किया। पूरे गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां हैं।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
मध्य प्रदेश के धार में भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर को लेकर दशकों पुराना विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। मुस्लिम पक्ष ने हाल ही में आए हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें इस जगह को देवी वाग्देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर माना गया था और परिसर में शुक्रवार की नमाज पर रोक लगा दी गई थी। यह याचिका मस्जिद के देखरेख करने वाले और इस मामले में हस्तक्षेप करने वाले पक्षों में से एक, काजी मोइनुद्दीन ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा 15 मई को दिए गए फैसले के खिलाफ दायर की है।
दोनो पक्ष पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट में फैसले को चुनौती देते हुए मुस्लिम पक्ष ने यह तर्क दिया है कि हाई कोर्ट का यह फैसला पुरातात्विक सबूतों के विपरीत है और प्लेसेज आॅफ वर्शिप एक्ट, 1991 की मूल भावना का उल्लंघन करता है। इस फैसले को चुनौती दिए जाने की आशंका को देखते हुए, हिंदू पक्षों ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट में एक केविएट याचिका दायर कर दी थी, जिसमें यह गुजारिश की गई थी कि उनकी बात सुने बिना कोई भी एकतरफा आदेश ना दिया जाए।
छावनी में तब्दील हुआ शहर
इधर, पूरे धार शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भोजशाला परिसर से लेकर संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार निगरानी बनी हुई है। सुबह से ही वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
दोपहर का समय संवेदनशील
पुलिस प्रशासन के लिए दोपहर 1 बजे से 3 बजे का समय सबसे अधिक संवेदनशील माना जा रहा है। हालांकि प्रशासन पहले ही फ्लैग मार्च निकालकर स्पष्ट कर चुका है कि हाई कोर्ट के आदेश का अक्षरश: पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार से माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
यह भी पढ़िए....
मध्यप्रदेश: राजा भोज की जय...मां वाग्देवी की जय हो.... जयघोष से गूंजी धार भोजशाला
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला... कहा-धार भोजशाला मंदिर है... परिसर में हिंदुओं को पूजा का अधिकार

मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक भोजशाला मामले में कोर्ट के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने की मांग को लेकर आज को सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित धार जिला बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएसपी शशांक गुर्जर के नेतृत्व में 800 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
पढ़ें 25 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणियां
जानिए 25 अगस्त 2025 का मूलांक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें करियर, धन और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल।
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिलिंर्गों और प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भस्म आरती से लेकर देर रात से ही उज्जैन के महाकालेश्वर, काशी विश्वनाथ, ओंकारेश्वर और बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही।
24 अगस्त 2025 का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? यहाँ पढ़ें करियर, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी संपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणियाँ।
जानिए 24 अगस्त 2025 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें अंक ज्योतिष के अनुसार करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों का सटीक भविष्यफल।
25 अगस्त 2025 के पंचांग में जानिए आज की तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, सूर्य-चंद्र गोचर, अभिजित मुहूर्त, राहुकाल और वराह जयंती की पूरी जानकारी
जानिए 24 अगस्त 2025, रविवार का पंचांग विस्तार से। भाद्रपद माह, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, नक्षत्र, योग, अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी।
23 अगस्त 2023 के पंचांग के अंतर्गत जानिए श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, ब्रह्म योग, राहुकाल का समय और तुलसीदास जयंती के संपूर्ण शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी।
अंक ज्योतिष 23 अगस्त 2023 के आधार पर मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से सभी मूलांकों के लिए कैसा रहा यह दिन।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह