मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास दरमियानी रात 1:00 बजे टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। जहां टवेरा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


नर्मदापुरम। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा के पास दरमियानी रात 1:00 बजे टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। जहां टवेरा में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल महेंद्रवाड़ी व माखननगर के रहने वाले थे। वे बुधनी में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शवों का पीएम आज दोपहर तक नर्मदापुरम में किया जाएगा।

हादसे में इनकी गई जान
इस भीषण हादसे में जिनकी मौत हुई है, उसमें शुभम मोरप्पा पिता सुखराम (18), निवासी महेंद्रवाड़ी, विनीत यादव पिता मोहन यादव (22), निवासी महेंद्रवाड़ी, साहिल यादव पिता हरगोविंद यादव (19), निवासी महेंद्रवाड़ी, हरि सिंह पिता गणेशराम यादव (57), निवासी महेंद्रवाड़ी और संतोष प्रजापति पिता मंगल सिंह प्रजापति, निवासी ठाकुर मोहल्ला शामिल है।
क्रासिंग के दौरान टकराई गाड़ी
पुलिस के अनुसार, टवेरा में सवार सभी लोग गांव के राघवेंद्र मोरप्पा की शादी में बुधनी गए थे। रात में महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। आंचलखेड़ा के पास नर्मदापुरम की ओर से अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी। क्रासिंग के दौरान टवेरा ट्रॉली के साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में लगी रही भीड़
जिला अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य 6-7 घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया गया। सूचना मिलते ही रात में जिला अस्पताल में लोगों और मृतकों के परिजनों की भारी भीड़ लग गई।
हादसे में सात लोग घायल
हादसे में सात लोग घायल हो गए। इसमें अमन यादव पिता केशव प्रसाद यादव, विनोद उइके पिता भोलाराम उइके, भारत यादव, पिता दामोदर यादव, आकाश इवने, पिता मुन्नालाल इवने, देवांश इवने, पिता राम गोपाल इवने, सुमित, पिता सुखराम मोरप्पा, निवासी ग्राम महेंद्रवाड़ी, थाना माखन नगर और राजेश धुर्वे, पिता राम भरोस धुर्वे (35), निवासी ग्राम ताकू, थाना केसला शामिल हैं।
क्षेत्र में शोक का माहौल
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कम दृश्यता, रात का समय या चालक की लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जिला अस्पताल में रातभर मृतकों के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शादी की खुशियां कुछ ही पलों में गहरे दुख में बदल गईं, जिससे हर कोई स्तब्ध है।
यह भी पढ़िए....
पंजाब में भीषण हादसा: फतेहगढ़ साहिब में पलटी बस, छह श्रद्धालुओं की मौत... 25 घायल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।