देशभर में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

गुजरात में 43 इंच तक पानी, 11 जिलों में अलर्ट
बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
देशभर में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है। महज 14 घंटों में कई इलाकों में 400 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। चिखली, ढोलका-अहमदाबाद, खेरगाम, उमरपाडा-सूरत और उमरगांव-वलसाड में समस्याएं विकराल हो गई हैं। वहीं उमरगाम तालुका में 16 घंटों के भीतर 43 इंच बारिश होने से कई निचले इलाके पूरी तरह डूब गए हैं। राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश, असम और बिहार का हाल
उत्तर प्रदेश में बीते 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा और यमुना सहित 10 नदियां उफान पर हैं। राज्य के 54 जिलों में आज बारिश की चेतावनी है। वहीं बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सारण, वैशाली और सिवान समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं। वहीं मध्य प्रदेश के रतलाम-मंदसौर समेत 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। श्योपुर, मंदसौर, रतलाम, आलीराजपुर और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर सहित अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
राजस्थान: बांसवाड़ा-डूंगरपुर में रेड अलर्ट
राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 9 जिलों में आॅरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर और पाली में भारी बारिश दर्ज की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन NEET पेपर लीक, विपक्ष के हंगामे और सरकार द्वारा लाए जाने वाले नए सख्त विधेयक पर विस्तृत अपडेट पढ़ें।
देशभर में मानसून की भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गुजरात में मानसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
संयुक्त परिवार प्रणाली के लगातार खत्म होने और एकल परिवारों में बच्चों को समय देने के बजाय मोबाइल-गैजेट्स थमा देने पर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता और नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि माता-पिता की जगह मोबाइल ले लेंगे, तो यह स्थिति समाज के लिए विनाशकारी साबित होगी और आने वाली पीढ़ी पारिवारिक रिश्तों व बंधनों से पूरी तरह अनजान हो जाएगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी सीजेपी के धरना-प्रदर्शन के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। संसद मार्ग और टॉलस्टाय मार्ग सहित कई संवेदनशील इलाकों में भारी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को बड़े देशव्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है। वहीं, सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में दो घंटे का मौन रखा। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर दुख जताया और जवाबदेही के लिए मंत्री के इस्तीफे की वकालत की।
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन एनडीए और विपक्ष के बीच जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। नीट पेपर लीक और राहुल गांधी के धरने के विरोध के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, जबकि CJP ने जेपी नड्डा के आवास पर जाने से इनकार करते हुए न्यूट्रल जगह या जंतर-मंतर पर मिलने की मांग की है।
ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।