प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू मंगलवार को अपनी भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत करीब 900 श्रद्धालुओं के साथ स्पेशल ट्रेन से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।

बोले- लोगों को सनातन से जोड़ना ही स्वस्तिक यात्रा का उद्देश्य
भारत स्वस्तिक यात्रा में 900 श्रद्धालुओं के साथ उज्जैन पहुंचे
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू मंगलवार को अपनी भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत करीब 900 श्रद्धालुओं के साथ स्पेशल ट्रेन से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। दर्शन के पश्चात बापू मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां शिप्रा का पूजन किया। इसके बाद वे भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनि आश्रम के सामने खाकचौक में आयोजित एक दिवसीय रामकथा में शामिल हुए, जहां 5 बीघा क्षेत्र में बने विशाल वाटरप्रूफ डोम में हजारों श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
बाबा महाकाल के कराल और कोमल दोनों रूप हैं...
मीडिया से चर्चा करते हुए मोरारी बापू ने कहा कि बाबा महाकाल के कराल और कोमल दोनों रूप हैं, जिनके दर्शन मात्र से कृतकृत्य भाव पैदा होता है। उन्होंने महाकाल मंदिर से अपने वर्षों पुराने आध्यात्मिक जुड़ाव और कागभुशुंडि जी के मंगल के लिए यहां किए गए रुद्राष्टक पाठ के प्रसंग को भी साझा किया। स्वस्तिक यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि जगद्गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों के माध्यम से जहां-जहां धर्म का प्रचार हुआ, उन सभी स्थानों पर वैदिक सनातन धर्म का संदेश पहुंचाना ही इस यात्रा का मुख्य लक्ष्य है। साथ ही, बापू ने महाकाल मंदिर के नए स्वरूप, प्रशासन की व्यवस्थाओं और पुजारियों के स्नेह की भूरि-भूरि सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया।
जेन-जी को हनुमानजी से प्रेरणा लेने की सलाह
रामकथा के महत्व को समझाते हुए बापू ने इसे संवाद का शास्त्र बताया, जो मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार के लिए पदयात्रा को सर्वश्रेष्ठ माध्यम बताया। आज की युवा पीढ़ी (जेन-जी) को संदेश देते हुए उन्होंने भगवान श्रीहनुमान को अपना आदर्श बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हनुमानजी के आदर्शों पर चलकर ही युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं और राष्ट्र का गौरव बढ़ा सकते हैं।
उज्जैन से पुराना नाता और श्रद्धालुओं का उत्साह
मोरारी बापू देश-विदेश में 900 से अधिक रामकथाएं कर चुके हैं। इससे पहले वे अगस्त 2023 में मानस-900 यात्रा के तहत भी उज्जैन आए थे। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में भक्त बापू के प्रत्यक्ष दर्शन और कथा सुनने पहुंचे। वहीं कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की भी संभावना जताई गई।

प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू मंगलवार को अपनी भारत स्वस्तिक यात्रा के तहत करीब 900 श्रद्धालुओं के साथ स्पेशल ट्रेन से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
17 नवंबर का पंचांग विस्तार से पढ़ें। यहाँ जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल का समय और सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी
अंक ज्योतिष के अनुसार 17 नवंबर का मूलांक फल (1 से 9)। जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन।
17 नवंबर के दैनिक राशिफल में पढ़ें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का विस्तृत भविष्यफल। जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और परिवार की स्थिति।
लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्न हो गया। व्रतियों ने अपना 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत पूरा किया।
जानिए 16 नवंबर 2026 का मूलांक फल (Mulank Rashifal) विस्तार से। अंक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
जानिए 16 नवंबर 2026 का संपूर्ण पंचांग। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय और राहुकाल की विस्तृत जानकारी
पढ़ें 16 नवंबर 2026 का विस्तृत राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए जानें करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का हाल।
उज्जैन के प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 500 रुपए की VIP दर्शन टिकट बंद करने के बाद कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंदिर का निरीक्षण किया। अब श्रद्धालुओं के बाहर निकलने के लिए नदी किनारे बने नए रैंप का उपयोग होगा।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ हो रही मारपीट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर परिसर में हुई मारपीट की घटना के बाद अब सत्ताधारी दल भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने ही मंदिर समिति की कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह