मैहर जिले के किरहाई गांव में जादू-टोना के संदेह में छोटे भाई ने अपने होने वाले दामाद और साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जादू-टोना के शक पर छोटे भाई ने अपने होने वाले दामाद व अन्य के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। किरहाई गांव में रविवार की आधी रात घटित वारदात के बाद मृतक को छोड़कर आरोपी भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सोमवार की देर शाम तक पुलिस ने हत्या की वारदात से जुड़े कई संदेहियों को हिरासत में लिया है। मौके से आरोपियों की एक बाइक बरामद की गई है।
घर के बाहर कर रहे थे शोर-शराबा
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन थानान्तर्गत किरहाई निवासी पतिराम कोल पिता श्याम लाल कोल 50 वर्ष रविवार की रात परिवार के साथ घर पर था। रात तकरीबन 12 बजे के करीब पतिराम के घर के बाहर कई लोग शोर-शराबा कर रहे थे। शोर सुनकर पतिराम घर से बाहर आया। पीछे-पीछे परिवार के अन्य सदस्य भी आए। पतिराम ने देखा कि घर के बाहर उसका छोटा भाई सीताराम कोल और अन्य लोग शोर-शराबा कर रहे हैं। पतिराम इन्हें समझाने गया।
बाइक से मिला सुराग
पतिराम की हत्या करने के पश्चात आरोपी मौके से एक बाइक छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू की। बाइक के आगे की नम्बर प्लेट टूटी हुई थी। वाहन के इंजन नम्बर, चेचिस नम्बर के जरिए वाहन मालिक का पता लगाया गया तब पुलिस को हत्या करने वाले आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। मृतक पतिराम के परिवार के सदस्यों ने भी कुछ आरोपियों के नाम पुलिस को बताए।
विवाह तय होने के बाद बीमार रहने लगी थी युवती
अमरपाटन टीआई विजय सिंह परस्ते ने बताया कि मृतक पतिराम कोल तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई सीताराम कोल का घर पतिराम के नजदीक ही बना है। सीताराम के बेटी की शादी हिनौता गांव में रोहित कोल के साथ तय हुई, रिश्ता तय होने पर सीताराम की बेटी होेने वाले पति के सम्पर्क में रहने लगी। रिश्ता तय होेने के कुछ दिन बाद सीताराम की बेटी बीमार रहने लगी जिससे सीताराम को संदेह हुआ कि उसके बड़े भाई पतिराम के द्वारा उसकी बेटी पर जादू-टोना किया गया है ताकि निश्चित तिथि पर उसका विवाह न होने पाए। इसी संदेह के चलते सीताराम अपने बड़े भाई से रंजिश रखने लगा।
होने वाला दामाद भी रहा साथ
अमरपाटन पुलिस ने बताया कि रविवार की रात सीताराम ने अपने होने वाले दामाद रोहित और कुछ परिचितों को बुलाया। फिर रात के समय बड़े भाई पतिराम के घर के सामने शोर- शराबा करना शुरू कर दिया। पतिराम जब बाहर आया तो सीताराम ने होने वाले दामाद और साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। अमरपाटन थाना प्रभारी श्री परस्ते ने बताया कि सात आरोपी चिन्हित किए गए हैं जिनमें से कई संदेहियों को हिरासत में लिय है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि सूत्रों का कहना है कि 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, एक की तलाश की जा रही है।
सिर और गले में चोट
शोर-शराबा न करने की समझाइस देने गए पतिराम के ऊपर आरोपियों ने कु ल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला कर दिया। पतिराम के सिर व गर्दन में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। पतिराम पर हमला कर आरोपी मौके से भाग निकले। हमले में आई चोट की वजह से पतिराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात मृतक पतिराम के परिजनों के सामने हुई। जानकारी लगने पर आस-पड़ोस और गांव के लोग एकत्र हुए। सूचना मिलने पर अमरपाटन टीआई विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घटना स्थल की जांच व मृतक के परिजनों से चर्चा कर जानकारी एकत्र की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।