रेलवे ने 27 अक्टूबर से आरक्षण काउंटर पर टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए भी यात्रा बीमा सुविधा शुरू की। मात्र 45 पैसे प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा, शर्तें लागू होंगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रेलवे आरक्षण काउंटर से आरक्षित टिकट बनवाने वाले यात्री भी मात्र 45 पैसे खर्च कर 10 लाख रुपए तक का यात्रा बीमा प्राप्त कर सकेंगे। रेलवे में यह सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू हो रही है। अब तक वैकल्पिक यात्रा बीमा की सुविधा पात्र यात्रियों को आईआरसीटीसी के माध्यम से ई-टिकट बुक करने पर मिलती थी। रेलवे ने इसका विस्तार करते हुए यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों को भी इसमें शामिल किया है। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना के तहत प्रति यात्री सभी करों सहित 45 पैसे का प्रीमियम देना होगा। निर्धारित शर्तों के अनुसार रेल दुर्घटना अथवा पॉलिसी में शामिल अप्रिय घटना में मृत्यु या स्थायी पूर्ण दिव्यांगता होने पर 10 लाख रुपए, स्थायी आंशिक दिव्यांगता पर 7.50 लाख रुपए तक का बीमा लाभ मिलेगा। इसके अलावा अस्पताल में उपचार के लिए 2 लाख रुपए तक और पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए 10 हजार रुपए तक की राशि निर्धारित की गई है।
इन टिकटों पर मिलेगी सुविधा
यह योजना कन्फर्म, आरएसी और आंशिक रूप से कन्फर्म आरक्षित टिकटों पर लागू होगी। सामान्य और अनारक्षित टिकट लेने वाले यात्री इसके पात्र नहीं होंगे। बिना अलग सीट या बर्थ के यात्रा करने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
डिजिटल भुगतान जरूरी
बताया गया कि यात्रा बीमा पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा। इच्छुक यात्रियों को वैध मोबाइल नंबर देना होगा और टिकट किराए के साथ बीमा प्रीमियम का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा। बीमा पॉलिसी का विवरण पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। यात्री बीमा कंपनी के पोर्टल पर अपने नॉमिनी का विवरण भी दर्ज कर सकेंगे।

भोपाल के ईंटखेड़ी क्षेत्र के रायपुरा में सुरेंद्र सिलावट और पत्नी मोनाबाई ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरेलू विवाद और प्रताड़ना के आरोपों के बीच पुलिस जांच में जुटी।
मध्य प्रदेश सरकार ने 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सागर कलेक्टर प्रतिमा पाल को पर्यटन विकास निगम का MD बनाया गया, वहीं देवास और सिवनी में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए।
रीवा के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की 13 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन ढाई दिन बंद रही। सोमवार दोपहर जांच शुरू हुई। मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा, जबकि अस्पताल में डेढ़ महीने तक की वेटिंग बताई जा रही है।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के बेलौहन टोला में स्कूल संचालक और चिकित्सक के घर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों घटनाओं में 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चोरी होने की जानकारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सीधी की गोपद नदी पर बने गोतरा पुल के तीसरे स्लैब में दरारें मिलने के बाद प्रशासन ने आवागमन प्रतिबंधित कर दिया। सुरक्षा जांच, बैरियर लगाने और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मैहर के सोनवारी गांव में किसान रज्जन पटेल की हत्या और परिजनों पर हमले का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 16 दिन बाद खेत में परिवार की पेटी मिलने से जांच में नया सवाल खड़ा हुआ है।
सतना के ओम रिसॉर्ट में स्टार ग्रुप ने महिंद्रा ब्लेजो आई-टीआरके ट्रकों की भव्य लॉन्चिंग की। जीके ट्रांसपोर्ट ने 10 ट्रक खरीदे, जबकि अन्य कारोबारियों ने भी नई तकनीक, ईंधन दक्षता और आधुनिक सुविधाओं पर भरोसा जताया।
दिवाली की सफाई से उड़ती धूल और बदलते मौसम के बीच सतना में सांस संबंधी मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 170 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें 100 एलर्जी से पीड़ित बताए गए हैं।
सतना के धवारी क्रिकेट स्टेडियम पर 8.39 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद मैदान की गुणवत्ता और स्थानीय खिलाड़ियों की पहुंच पर सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट विरासत वाले शहर में खेल सुविधाओं की उपयोगिता पर बहस तेज है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह