रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिले के लिये सोमवार की शाम शान से भरी रही। यहां के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत डेल्ही निवासी सेना के जवान संजय तिवारी को राष्ट्रपति भवन में राष्टÑपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया है। जवान ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी को अदम्य साहस और सूझबूझ से मार गिराया था। उनके इस साहस से ना सिर्फ परिवार के लोग बल्कि पूरा विंध्य खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है।
दरअसल 2 नवंबर 2024 को लगभग 2.45 बजे जम्मू कश्मीर श्रीनगर के पुलिस थाना खानयार के अंतर्गत ठग मोहल्ला क्षेत्र में एक विदेशी आतंकवादी की मौजुदगी की सूचना मिलने पर, तय योजना के अनुसार, सिपाही/जीडी संजय तिवारी एवं उनकी टीम ने तेजी से एक अभेद्य घेरा बनाया और लक्षित मकान के बाएं हिस्से में फायरबेस 3 पर स्वयं मुस्तैद हुए। जैसे ही तलाशी शुरू हुई, लक्षित घर से उनके फायरबेस की ओर दुश्मन की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सिपाही/जीडी संजय तिवारी ने निर्णायक रूप से कवर लिया और रणनीतिक रूप से जवाबी गोलीबारी की। इस दौरान आतंकवादी को मार गिराया। बाद में आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उस्मान लाहौरी के रूप में की गई। सिपाही संजय तिवारी के अदम्य साहस, असाधारण वीरता, विशिष्ट बहादुरी के प्रदर्शन की मान्यता में "शौर्य चक्र" से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता संस्कृत लाल तिवारी, मां गायत्री तिवारी, पत्नी नीलम तिवारी, भाई संदीप तिवारी, विवेक तिवारी, बच्चे श्रेयश तिवारी और सौम्य तिवारी समेत गांव के लोगों ने शुभकामनाएं दी है।
गोली लगने के बाद भी डटे रहे
आतंकवादी द्वारा दो ग्रेनेड उनकी तरफ फेंके गये, जिनके फटने के परिणामस्वरूप पूरा क्षेत्र घने काले धुएं और मलबे से ढक गया। सीमित दृश्यता के बावजूद, उन्होंने अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखा और बैलिस्टिक शील्ड का उपयोग करते हुये खुद को सुरक्षित रखा। गोलीबारी के दौरान, सिपाही/जीडी संजय तिवारी के बांए घुटने और गर्दन के दाहिने तरफ एवं पेट के निचले हिस्से में गोली लगी थी। इसके बावजूद, उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए, दुश्मन के ठिकानों पर गोली दागी और एक मिनट से भी कम समय में आतंकवादी को मार गिराया।
अग्रणी आक्रामक दल का हिस्सा थे
गतिरोध को तोड़ने, डाउन टाउन में कानून-व्यवस्था की समस्याओं को बढ़ने से रोकने एवं खतरे को बेअसर करने के लिए रूम इंटरवेंशन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि आतंकी के भागने की किसी भी संभावना को रोकने के लिए अंधेरे का सहारा लिया जा सके। तय योजना के अनुसार, रूम इंटरवेंशन अभियान हेतु तीन आक्रमण दल का गठन किया गया, जिसमे वे अग्रणी आक्रमण दल का हिस्सा बने। आक्रमण दल समन्वित रूप से लक्षित मकान के लोहे के मुख्य द्वार की ओर बढ़ते हुए एक-दूसरे को कवर फायर प्रदान किया।
तकनीकों का किया उपयोग
एनकाउंटर के दौरान कैटरपिलर मूवमेंट और लीपफ्रॉग तकनीकों का उपयोग करते हुए, जैसे ही वे प्रवेश द्वार के पास पहुंचे, टीमों पर ग्रेनेड हमलों सहित भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सिपाही/जीडी संजय तिवारी ने "फायर एंड मूव" रणनीति के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। भारी गोला बारी के बीच सिपाही/जीडी संजय तिवारी धीरे-धीरे आगे बढ़े और लक्षित घर के मुख्य प्रवेश द्वार के पास डट गए।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, हाईटेक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पीएम ई-बस सेवा के तहत सोमवार से शहर में यात्रियों के साथ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू होने जा रहा है।
दतिया का सियासी पारा इन दिनों चरम पर है। भगवा पार्टी की तरफ से चुनावी रण में उतरीं किन्नर प्रत्याशी संजना सिंह का प्रचार अभियान पूरे प्रदेश में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दतिया की गलियों में यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि एक अनोखा लोक-उत्सव जैसा नजारा बन गया है।
मध्यप्रदेश में भले ही सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार के आरोपियों पर केस चलाने के लिए विभिन्न विभाग अभियोजन की अनुमति देने में आनाकानी कर रहे हैं।
रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह