रीवा नगर निगम ने मंगलवार को दो अति जर्जर और भयप्रद भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। एक सरकारी और एक निजी भवन को पूर्व सूचना के बाद खाली करवा कर जेसीबी से गिराया गया। यह कार्रवाई ननि आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर जिला प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी की गई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
निगम निगम ने जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। मंगलवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत दो जर्जर भवनों को जेसीबी की मदद से गिराया गया है। इसके पूर्व इन भवनों को खाली कराया गया है। इसमें एक सरकारी व निजी भवन शामिल है। उक्त कार्रवाई ननि आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर की गई है।
बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 36 किला रोड स्थित भागवत प्रसाद चैरसिया पुत्र परसादी प्रसाद चैरसिया के भयप्रद भवन को सुरक्षित रूप से ध्वस्त किया गया। गौरतलब है भवन की हालत बेहद खराब होने से निवासियों के लिए खतरा बना हुआ था। उक्त भवन को मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम के अंतर्गत भयप्रद घोषित किया गया था। कार्यपालन यंत्री श्री राजेश सिंह के नेतृत्व में उक्त भवन को हटाने की कार्यवाही की गई। इसी के साथ वार्ड 37 में मछरिया गेट के पास स्थित पीडब्ल्यू के अतिजर्जर भयप्रद भवन को भी हटाने की कार्यवाही की गई। उक्त कार्रवाई नगर निगम, जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की मौजूदगी में पूरी हुई। निगम आयुक्त ने बताया कि नियमानुसार अति जर्जर/भयप्रद भवनों को गिराने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, अभिनव चतुवेर्दी, स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविन्द चतुवेर्दी, मुरारी कुमार, अतिक्रमण प्रभारी रावेन्द्र शुक्ला, उपयंत्री हरेराम मिश्रा, सुनील मिश्रा, एसएस मिश्रा, अतिक्रमण सहायक ज्ञानेन्द्र द्विवेदी के साथ अतिक्रमण दल एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस बल मौजूद रहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।