सतना के होटल चन्द्रब्यूह के कमरे में 32 वर्षीय युवक का शव मिला। कमरे से शराब की 20 से ज्यादा खाली बोतलें, अधजली सिगरेट और दवाओं के रैपर मिले। पुलिस जांच जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के होटल के कमरे में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर जांच करने पहुंची। मृतक की लाश कमरे के अंदर फर्स पर पड़ी मिली। कमरे के अंदर शराब की भारी मात्रा में खाली शीशी, सिगरेट के ढेर सारे जले हुए टुकड़े पड़े मिले। मृतक की पहचान होने पर परिजनो को घटना से अवगत कराया गया। जांच के उपरांत शव को पीएम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है।
फर्श पर औंधे मुंह पड़ा था मृतक
इस संबंध में कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि होटल चन्द्रब्यूह में 29 जुलाई को एक युवक आया और वह होटल के कमरा नं. 105 में रुका। युवक ज्यादा समय तक होटल के कमरे के अंदर ही रहता और वह कुछ समय के लिए ही होटल के बाहर जाता और फिर जल्द ही लौट आता। 14 अगस्त को युवक होटल के कमरे से बाहर निकला। कुछ घंटे के बाद वह वापस होटल आकर अपने कमरे में चला गया। दो दिन से युवक कमरे से बाहर नहीं निकला तब होटल प्रबंधक को संदेह हुआ। कमरे के दरवाजे पर कई बार दस्तक दी लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई तब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सब्बल के जरिए होटल के गेट का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो युवक फर्श पर औंधे मुंह पड़ा मिला और उसकी नाक से निकला खून सूख चुका था।
इसी होटल में रुकता था हर बार & मृतक की पहचान होने पर कोलगवां पुलिस ने परिजनों से सम्पर्क कर घटनाक्रम की जानकारी दी। रायपुर में रहने वाले मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि वचल उड़ीसा मे ंरहकर ही काम करता था। वह घर कम ही आता था। वह सतना किस काम से गया इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं है। मृतक वचल ने 15 अगस्त को परिवार के सदस्यों से बातचीत की थी। ऐसे में अंदेशा है कि वचल की मौत 15 अगस्त की रात हुई। कोलगवां पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तथ्य सामने आया कि मृतक डेढ़ साल से सतना आकर होटल में ही रुकता था। मृतक डेढ़ साल से सतना आकर होटल चन्द्रब्यूह में ही क्यों रुकता था? इसकी जानकारी परिजनों को क्यों नहीं थी? इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक फरवरी माह में सतना आकर इसी होटल में काफी समय तक रुका था। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल को जांच के लिए साइबर सेल भेजा जा रहा है। कोलगवां पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
कमरे में मिली शराब की खाली बोतलें
थाना प्रभारी कोलगवां ने बताया कि मृतक की पहचान बचल लोकनाथ पिता बी. रेंगाराव 32 वर्ष निवासी मनुनिसाही- पूड़ा पड़ार जिला गंजम उड़ीसा के रूप में हुई। जांच के लिए फोरेंसिक अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह एवं एफएसएल टीम को बुलाया गया। जांच के दौरान मृतक होटल के कमरे में औंधे मुंह पड़ा मिला। कमरे के अंदर अस्त-व्यस्त हालत में था। कमरे के अंदर शराब की 20 से ज्यादा खाली बोतल और सैकड़ों अधजली सिगरेट के अलावा खाए हुए भुटटे और खराब हो चुके भोजन के अलावा गैस (एसीडिटी) की दवाई के रैपर मिले। पूछताछ में होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि मृतक होटल के कमरे से बहुत कम निकलता था और कमरे के अंदर कर्मचारियों को आने से रोकता था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।