सीधी नगर पालिका ने गरीब परिवारों के लिए मुफ्त शव वाहन सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया। अब अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा, साथ ही अन्य सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

हाइलाइट्स
सीधी, स्टार समाचार वेब
अभी तक आप गाहे-ब-गाहे लगभग हर महीने में एक दो बार अखबारों की सुर्खियों में पढ़ते रहे हैं कि जिले के जो भी गरीब लोग जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल या फिर नर्सिंग होम में अपने परिजनों को उपचार के लिए लाते थे और किन्हीं कारणों वश उनकी मौत हो जाती थी तो उसके बाद उन्हें शव वाहन को लेकर के भारी दिक्कत होती थी। कई बार लोग अपने कंधे पर जनाजे के रूप में कई-कई किलोमीटर दूर तक अपने उसे परिजन के शव को ले जाते थे। कुछ लोग डोली खटोली में अपने परिजनों का शव वापस ले जाते थे और कई बार तो लोग शव वाहन के नाम पर यहां के वाहन मालिकों के हाथों लुट जाते थे।
इन सब जटिल मानवीय समस्याओं के मद्देनजर सीधी नगर पालिका की अध्यक्ष काजल वर्मा ने अपनी एक परिकल्पना के तहत ऐसे सभी जाति वर्ग के गरीब परिवारों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। अब सीधी नगर पालिका सीमा अंतर्गत के निवासी हर ऐसे गरीब तपके के लोगों को जिनके परिजन का किन्ही कारणवश निधन हो जाता है और उन्हें अस्पताल से अपने घर तक ले जाने के लिए साधन उपलब्ध नहीं हो पाता उनको नगर पालिका परिषद सीधी अपनी तरफ से मुफ्त में शव वाहन उपलब्ध कराएगी।
गरीबों के सुख दुख में साथ खड़ी रहेगी नगर पालिका : काजल
नगर पालिका परिषद सीधी की अध्यक्ष काजल वर्मा ने मीडिया से बात करते हुये बताया है कि अतीत में उन्होने अपने कार्यकाल में नगर पालिका क्षेत्र के सामान्य, पिछड़े, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब लोगों के लिए शव दाह हेतु 04 क्विंटल लकड़ी की मुफ्त व्यवस्था परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित कराकर कर रखी है और उसका अनवरत अमल हो रहा है और उसके तहत गरीब वर्ग के लोगों को लगातार संवेदनात्मक मदद बतौर शव दाह हेतु लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है। काजल वर्मा ने आगे कहा कि अपने परिजनों की मृत्यु के दौरान भावनात्मक और संवेदनशील क्षणों में कुछ अन्य कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुये मैंने यह तय किया है कि आगामी परिषद में ये भी प्रस्ताव रखा जावे कि नगरीय निकाय क्षेत्रान्तर्गत निवास करने वाले सभी रहवासियों को शोक के अवसर पर शव मुक्ति धाम या गऊघाट सोन नदी तट तक ले जाने हेतु शव वाहन मुफ्त उपलब्ध कराया जावे, साथ ही गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले सभी वर्ग के लोगों को पानी टैंकर शोक के अवसर पर दशगात्र, तेरहवीं हेतु व सामान्य स्थिति में उत्सव के अवसरों पर भी मुफ्त उपलब्ध कराया जावे।
उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा में जीवन यापन न करने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगो को भी पानी टैंकर उक्त अवसरों पर मुफ्त उपलब्ध कराया जावे, यह सुविधा अल्पसंख्यक वर्ग को भी यथारूप ही उपलब्ध कराई जावेगी। नपा अध्यक्ष काजल वर्मा ने अंत में कहा कि मेरी ये परिकल्पना है कि अब कोई भी गरीब अपने किसी परिजन की मौत पर रोते विलखते हुए अपने कंधों पर शव लेकर न चले और दुख के क्षणों में उसे संस्कारो के लिए जल व लकडी हेतु न भटकना पडे़। इसी कल्पना के अधीन मैंने अपने कार्यकाल में उक्त सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए प्रयास किया है। उम्मीद है कि आगे आने वाली परिषद भी उक्त जन कल्याणकारी प्रस्तावों को यथारूप जारी रखेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।