बांग्लादेश के फेनी जिले में हिंदू युवक समीर कुमार दास की नृशंस हत्या कर दी गई है। वहीं, राजशाही जेल में बंद सांस्कृतिक कार्यकर्ता प्रोलॉय चाकी की इलाज के अभाव में मौत हो गई।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले जारी। सुनामगंज में जॉय महापात्रो की पीट-पीटकर हत्या। मोहम्मद यूनुस सरकार के दौरान बढ़ती हिंसा से हिंदू समुदाय में खौफ।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों और दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या पर बॉलीवुड भड़क उठा है। जान्हवी कपूर, काजल अग्रवाल और मनोज जोशी ने इसे 'नरसंहार' और 'बर्बरता' करार दिया है।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हमले और हिंसा की घटनाओं ने हिंदू-हिंदुस्तान और नेपाल में आक्रोश फैला दिया है। हिंदू संगठनों और जनता ने बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। ढाका में हिंदू युवक दीपू दास की निर्मम हत्या और बाद में उनके शव को आग लगाने की वारदात ने सबका हिलाकर रख दिय है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अमरकंटक से नर्मदा दर्शन करने के बाद डिंडोरी पहुंचे। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पर उनसे मुलाकात की। वहीं संवाददाताओं से चर्चा के दौरान विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने नए सत्र से शुक्रवार को छुट्टी और रविवार को स्कूल खोलने का आदेश वापस ले लिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इसे 'तुगलकी फरमान' बताया था, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई हुई। प्रबंधन ने जुमे की नमाज के कारण उपस्थिति कम होने का हवाला दिया था।
गुजरात सरकार के सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। सीएम भूपेंद्र पटेल जल्द राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे। कल गांधीनगर में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह है। 2 डिप्टी सीएम, नए चेहरे और कांग्रेस से आए नेता बन सकते हैं मंत्री। पढ़ें 2027 चुनाव को देखते हुए बदलाव की 4 बड़ी वजहें।
सुबह की प्रमुख खबरें: जानें सुप्रीम कोर्ट में राज्यपालों के बिल रोकने की शक्ति पर चल रही बहस का हाल, जीएसटी परिषद द्वारा दी गई बड़ी राहत, भारत में रह रहे अल्पसंख्यकों के पासपोर्ट से जुड़ी खबर और आज की तमाम महत्वपूर्ण सुर्खियां।
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए अल्पसंख्यकों के पासपोर्ट नियमों में बदलाव किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2024 से पहले इन तीन देशों से भारत आने वाले अल्पसंख्यकों को पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं है। वो बिना पासपोर्ट के भी देश में रह सकते हैं।





















