जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया।
संजय टाइगर रिजर्व में वर्चस्व की लड़ाई के बीच बाघिन टी-40 अपने तीन शावकों की सुरक्षा के लिए जंगल छोड़ रिसोर्ट परिसर में पहुंच गई। वन विभाग की निगरानी और इलाके में अलर्ट जारी है।
रक्षा मंत्रालय ने सेना के तीनों अंगों के लिए ₹79,000 करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी दी। जानें पिनाका रॉकेट, अस्त्रा मिसाइल और स्पाइस-1000 बमों की खरीद से जुड़ी पूरी जानकारी।
देश के कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बरकरार है। राजस्थान में सर्दी और तेज हो गई। सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में तापमान इतना कम हुआ है।
श्रीलंका में चक्रवात दितवाह ने भारी तबाही मचाई है, जिसके चलते वहां के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अब तक कम से कम 334 लोगों की मौत हो चुकी है और 370 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला कैंडी है, जहां 88 मौतें और 150 लोग लापता हैं।
देशभर में बाढ़-बारिश का कहर जारी है। पानी से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। लोग घर छोड़कर पलायन शुरू कर दिए हैं। बारिश से सबसे ज्यादा पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में हालात बिगड़ गए हैं। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की छुट्टियां 7 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं।
पिछले 18 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने भोपाल में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
देशभर में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क से लेकर, घर, दुकान और कार्यालय सब पानी-पानी नजर आ रहे हैं। सड़कों पर फर्राटे मारने वाल वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शासन-प्रशासन के तमाम दावे खोंखले साबित हो रहे हैं।




















