कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' के फ्लॉप होने पर अभिनेता ने अपनी फीस में 15 करोड़ की कटौती की है। जानें क्यों लिया कार्तिक ने यह बड़ा फैसला।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 4 दिसंबर को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की। तस्वीरें 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर सामने आईं। इसके बाद से जोशी सुर्खियों में है।
मुंबई के आरए स्टूडियो में ऑडिशन के लिए आए 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य को पुलिस ने ऑपरेशन में मार गिराया। सभी बंधकों को बाथरूम के रास्ते सुरक्षित बचाया गया। आरोपी ने नैतिक मांगों का दावा करते हुए वीडियो जारी किया था।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार अभिनीत कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया' को 18 साल पूरे हो गए हैं। 2007 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने हॉरर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण से दर्शकों का दिल जीता। जानें इसकी सफलता की कहानी और इसके सीक्वल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 वर्षीय इंजीनियर उदित गायकी की पुलिस कांस्टेबलों की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद दो आरोपी कॉन्स्टेबल निलंबित हुए, फिर हत्या का केस दर्ज होने पर गिरफ्तार कर लिए गए। परिवार ने निष्पक्ष जांच के लिए CBI/SIT जांच की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 29 साल के महानआर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। गौरतलब है कि देश में सबसे युवा प्रदेश क्रिकेट संगठन अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहे हैं।
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका पहला शो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा, जिसका फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह शो एक्शन, रोमांस और ड्रामा से भरपूर होगा और बॉलीवुड की कहानी पर आधारित है। इसमें लक्ष्य लालवानी और आन्या सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। शाहरुख खान ने भी इस सीरीज में अपने कैमियो की पुष्टि की है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 20 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगा।
उत्तराखंड के गौरीकुंड में केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश। खराब मौसम के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे सहित 7 लोगों की मौत। जानें पूरी खबर और हालिया हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं।




















