प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
मध्य प्रदेश में 17 से 19 सितंबर के बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरों से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
देव प्रबोधिनी एकादशी पर मध्यप्रदेश की धरती भक्ति और प्रकाश से जगमगा उठी। चित्रकूट से अमरकंटक तक श्रीरामचंद्र पथ गमन के 9 स्थलों पर 3,51,111 दीपों की रोशनी प्रदेश आलोकित हुआ। हर घाट पर राममय आस्था का अनूठा नजारा दिखाई दिया।
दीपोत्सव पर इस बार शहर के माणकचौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर के साथ पहली बार कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मीनारायण मंदिर में धनलक्ष्मी से आकर्षक सजावट की गई है। सजावट में भक्तों द्वारा दी गई एक, दो, पांच 10, 20, 50, 100, 200, 5000 रुपए के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया है।
धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज हो गया है। राजधानी भोपाल के बाजारों में धनतेरस की शुभ खरीदी की रौनक है। प्रमुख बाजार - पुराना भोपाल, न्यू मार्केट, चौक बाजार, 10 नंबर मार्केट और बैरागढ़ - सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हैं।
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (धनतेरस) के शुभ अवसर पर, उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में छह दिवसीय दीपोत्सव का आध्यात्मिक और पारंपरिक रूप से आगाज हो गया है। बाबा महाकाल ने आज सुबह 4 बजे भस्म आरती के लिए भक्तों को दर्शन दिए






















