राजधानी के रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई टल गई है। जज के अवकाश पर होने के कारण कोर्ट की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी।

भोपाल नगर निगम अदालत में जमा कर चुका हलफनामा
अब मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई टल गई है। जज के अवकाश पर होने के कारण कोर्ट की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी। दरअसल, राजधानी के रिहायशी इलाकों में संचालित करीब 62,500 प्रतिष्ठानों को लेकर आज फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि नगर निगम मामले में अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर चुका है। वहीं रहवासियों ने निगम की इस कार्रवाई को फर्जी बताते हुए इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपने रिकॉर्ड पेश किए हैं।
सीलिंग के बाद थम गई थी कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भोपाल नगर निगम ने 5 अगस्त से रिहायशी इलाकों में चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करना शुरू किया था। करीब 15 दिनों के भीतर सूचीबद्ध 62,500 में से 8,084 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए गए। इसके बाद 190 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया। हालांकि, व्यापारियों के भारी विरोध और सड़कों पर उतरने के बाद पिछले 15 दिनों से निगम की यह कार्रवाई पूरी तरह रुकी हुई है।

कागजों में सीलिंग, हकीकत में खुली दुकान
याचिकाकर्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम द्वारा अदालत में पेश की गई एक्शन टेकन रिपोर्ट पर सख्त आपत्ति जताई गई है। रहवासियों ने सुप्रीम कोर्ट में दस्तावेज जमा कर आरोप लगाया है कि निगम ने पक्षपातपूर्ण और झूठी कार्रवाई की है। जिन दुकानों को सील करने का दावा किया गया था, वे वास्तव में दोबारा खुल चुकी हैं।
मामला पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख
यह विवाद भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध निर्माण और कमर्शियल इस्तेमाल से जुड़ा है। अगस्त के पहले सप्ताह में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा गठित 10 सदस्यीय जांच समिति की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से दुकान संचालकों को मिली सभी अंतरिम राहतों (स्टे आॅर्डर) को निरस्त कर दिया था। साफ कहा था कि कोर्ट के निर्देशों के तहत चल रही जांच में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कमर्शियल गतिविधियों से जनता परेशान
स्थानीय निवासियों की मांग है कि रिहायशी क्षेत्रों में सभी व्यावसायिक गतिविधियां तुरंत बंद कराई जाएं। रहवासियों का कहना है कि लगातार बढ़ती भीड़ और शोर से सार्वजनिक शांति भंग हो रही है। तंग गलियों में गाड़ियों की आवाजाही से बच्चों की सुरक्षा और हादसों का खतरा बढ़ा है। व्यावसायिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने लगा है।

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है।
राजधानी के रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई टल गई है। जज के अवकाश पर होने के कारण कोर्ट की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख बाद में तय होगी।
मध्यप्रदेश में इस महीने दो बड़ी राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलेंगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम से ठीक पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह