मध्यप्रदेश के झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर एक डंपर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि डंपर एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा, जिससे टोल प्लाजा को भी नुकसान पहुंचा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की आज सुबह करीब 8 बजे की है।

टोल प्लाजा के सेंसर बैरियर-बूथ भी आग की चपेट में
एक घंटे देरी से पहुंची दमकल,चालकों में हड़कंप
खजुराहो। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के झांसी-खजुराहो फोरलेन पर स्थित देवगांव टोल प्लाजा पर एक डंपर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि डंपर एक घंटे तक धू-धू कर जलता रहा, जिससे टोल प्लाजा को भी नुकसान पहुंचा। घटना बमीठा थाना क्षेत्र की आज सुबह करीब 8 बजे की है। बमीठा से छतरपुर की ओर जा रहा यह डंपर जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुंचा, उसमें अचानक आग लग गई। जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट या कोई अन्य तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। आग लगने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, यहां राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
टोल प्लाजा का सेंसर भी जला
डंपर चालक ने केबिन में रखे कंबल से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा डंपर जलकर खाक हो गया। डंपर में डस्ट भरी हुई थी। डंपर में लगी आग के कारण टोल प्लाजा को भी काफी क्षति हुई है। टोल प्लाजा का सेंसर बैरियर और बूथ भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से टोल प्लाजा को 2 से 3 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
यह भी पढ़िए...
ओडिशा: तड़के 4:30 बजे भुवनेश्वर के अपार्टमेंट में लगी आग... दो लोग जल गए जिंदा
देवास बस हादसा: रीवा-सूरत बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
मध्यप्रदेश: भिंड में खड़ी सीएनजी कार बनी आग का गोला... चालक ने शीशा तोड़कर बचाई जान


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में CBI की जांच तेज। दिल्ली से आई टीम ने AIIMS भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल पहलुओं की गहन पड़ताल की।
इंदौर के सुमन नगर में बोरिंग के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा। 5,000 से अधिक गैस कनेक्शन ठप। हादसे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला सहित 4 लोग घायल।
भोपाल के प्रमुख LNCT ग्रुप पर ED और EOW की बड़ी कार्रवाई। फीस, स्कॉलरशिप और बैंक लोन में 200 करोड़ रुपए की गड़बड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच जारी।
जिला अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस पार्किंग संबंधी प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। खोवा मंडी पार्किंग खाली रहने के बावजूद अस्पताल परिसर में कई एम्बुलेंस खड़ी मिलीं, जिससे व्यवस्था पर सवाल उठे।
संभाग की 77 प्रतिशत उचित मूल्य दुकानों ने 90 प्रतिशत से अधिक राशन वितरण किया है, लेकिन 602 दुकानें लक्ष्य से पीछे हैं। सतना और रीवा में कई दुकानों पर वितरण 30 प्रतिशत से भी कम दर्ज हुआ।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती वर्ष पर भाजपा 23 जून से 6 जुलाई तक स्मरण पखवाड़ा मनाएगी। जिले के 1522 बूथों पर व्याख्यान, वृक्षारोपण, छात्र सम्मेलन और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
एएनएम भर्ती परीक्षा-2023 में दस्तावेज सत्यापन में कथित लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व सीएमएचओ डॉ. एल.के. तिवारी और प्रशासनिक अधिकारी साविन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सतना के सर्किट हाउस चौक और ओवरब्रिज पर लगे भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूल बसें और सैकड़ों वाहन फंस गए। करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल उठे।