मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।

दरमियानी रात दो बजे उस समय हड़कंप मच गया
प्रदेश के अस्पतालों में पहले भी लगी चुकी आग
हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में स्पार्किंग बनी वजह

छिंदवाड़ा। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वार्मर मशीन में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लग गई। हादसे के समय वार्मर में रखे तीन नवजात बच्चे आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। दरअसल, जन्म के बाद बच्चों के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए उन्हें वार्मर में रखा जाता है। देर रात वार्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में अचानक शार्ट सर्किट और स्पार्किंग हुई, जिससे तुरंत आग फैल गई। वार्मर में मौजूद तीनों नवजात इसकी सीधी चपेट में आ गए।

डॉक्टरों की निगरानी में जबलपुर रेफर
घटना के बाद वार्ड में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आॅन-ड्यूटी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, नवजातों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत दो डॉक्टरों की विशेष निगरानी में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
एक नवजात की स्थिति अत्यंत नाजुक
सिविल सर्जन के मुताबिक, झुलसे बच्चों में से एक की हालत बेहद गंभीर है और उसे तत्काल पीडियाट्रिक सर्जरी की जरूरत है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक सर्जन की व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए जबलपुर भेजना पड़ा।
लापरवाही की जांच शुरू
अस्पताल प्रशासन ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। शुरुआती रिपोर्ट में आग का कारण तकनीकी खराबी और फिलामेंट में स्पार्किंग बताया जा रहा है। हालांकि, इस हादसे ने एक बार फिर प्रदेश के अस्पतालों में फायर सेफ्टी और मेडिकल उपकरणों के मेंटेनेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़िए...
परसमनिया पीएचसी बदहाल, 85 गांवों की सेहत का जिम्मा और अस्पताल खुद सुविधाओं के लिए मोहताज
नागौद से रेफर प्रसूता की जिला अस्पताल में मौत, उपचार पर उठे गंभीर सवाल फिर
देहरादून: अस्पताल का एसी फटा... लगी भीषण आग... दम घुटने से एक महिला की मौत... दो की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलती एक और गंभीर घटना सामने आई है। छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के बैतूल-मुलताई फोरलेन पर आज यानी शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जीतू ढाबे के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में कुंडेश्वर लोक के निर्माण और पीतल शिल्प कलाकारों को प्रोत्साहित करने की घोषणा की। जानें राज्य में उद्योग, रोजगार और सुशासन से जुड़ी बड़ी खबरें।
शिवपुरी जिले के पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विरोधियों पर डाक बंगले पर महिलाओं को भेजकर फर्जी केस में फंसाने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है।
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश और अकादमिक कैलेंडर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह