मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर के पचोर में बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिला की मौत और 21 लोग घायल हो गए। घायलों में यादव परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो खुजनेर के मवासा गांव से ब्यावरा के बरखेड़ा मामेरा लेकर जा रहे थे।


सारंगपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर के पचोर में बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिला की मौत और 21 लोग घायल हो गए। घायलों में यादव परिवार के सदस्य शामिल हैं, जो खुजनेर के मवासा गांव से ब्यावरा के बरखेड़ा मामेरा लेकर जा रहे थे। टक्कर पचोर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मारी। देर रात पचोर पहुंचने से पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई। हादसे में पिकअप में सवार यादव परिवार के 20 सदस्य और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पचोर पुलिस और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत पचोर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान दो महिलाओं ने तोड़ा दम
शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भगवती बाई पति चंद्र सिंह निवासी मवासा और अवंती बाई पति गोपाल निवासी मवासा,जिला राजगढ़ के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
ट्रक चालक भोपाल रेफर
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल 16 लोगों को शाजापुर रेफर किया गया, जबकि पिकअप चालक देवीसिंह यादव को सीने और दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण भोपाल भेजा गया। ट्रक चालक का इलाज पुलिस अभिरक्षा में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
कर्नाटक: बस से भिड़ंत, कार में लगी आग, जिंदा जल गए छह लोग
मौके पर पहुंच सांसद नागर
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद रोडमल नागर, एसडीएम रोहित बम्होरे, एसडीओपी अरविंद सिंह, तहसीलदार और टीआई भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की।
घायलों में ये सभी शामिल
घायलों में कलाबाई पति होकमसिंह, लक्ष्मीनारायण यादव, होकमसिंह पिता गंगाराम, राजेश पिता मांगीलाल, कलाबाई पति देवनारायण, रामरतन पिता गोपाल, कलाबाई पति गोपाल यादव, प्रेमसिंह यादव, नानकराम पिता नाथूलाल, भगवती पति प्रेमसिंह, देवसिंह पिता भावसिंह, सुरेश पिता मांगीलाल, कोमलबाई पति प्रभुलाल, अवंताबाई पति गोपाल, राधा पति नवीन यादव, योगेश यादव, मंजू पति अजयसिंह, पवन पिता प्रेमसिंह, भगवत पिता चंदरसिंह, धीरपसिंह पिता भंवरलाल, सोरमबाई पति गोपाल, प्रेमनारायण पिता रतनलाल और संजूबाई पति दिनेश यादव शामिल हैं।
यह भी पढ़िए...
उत्तरप्रदेश: बारात से लौट रही बस और ट्रक की भिड़ंत, छह की मौत, 13 लोग घायल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।