मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट आई है। मौसम के अचानक बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं राजधानी भोपाल में आज यानी शुक्रवार को सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है।

ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह आड़ी हो गई हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड लौट आई है। मौसम के अचानक बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं राजधानी भोपाल में आज यानी शुक्रवार को सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया है। यही नहीं, तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे पहले रात में भी कहीं-कहीं तेज बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आज और कल भी बारिश होगी। दरअसल, प्रदेश के 25 जिलों के 80 शहरों और कस्बों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे बुरा असर उज्जैन संभाग में देखने को मिला है।

फसलें पूरी तरह आड़ी
उज्जैन के घट्टिया, महिदपुर और उन्हेल जैसे ग्रामीण इलाकों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह आड़ी हो गई हैं। दानों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आकलन के लिए सर्वे शुरू करा दिया है।
शुजालपुर में रातभर बारिश
शाजापुर जिले के शुजालपुर में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक तेज बारिश का दौर जारी है। फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। मौसम में ठंडक घुल गई है। वहीं रतलाम में आज सुबह से बारिश हो रही है। 2 दिन से मौसम बदला हुआ है। यहां बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी आड़ी हो गई है।
इंदौर में भी गिरा मावठा
इंदौर में 24 घंटे से मौसम काफी बदला हुआ है। गुरुवार को दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई और रात का तापमान एक डिग्री कम रहने के साथ बारिश भी हुई। शुक्रवार सुबह से मौसम काफी ठंडा है और मावठा गिरा है। इसका असर जनजीवन पर भी पड़ा है। पीथमपुर में भी रात को हल्की बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई।
शाजापुर में गिरी गेहूं की फसल
शाजापुर जिले के अकोदिया में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी बूंदाबांदी के रूप में जारी रही। कई गांवों में पककर तैयार खड़ी फसल हवा के कारण जमीन पर गिर गई, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि पहले धुंध, कोहरा और ओलावृष्टि से नुकसान हुआ।
धार में तेज बारिश, फसल चौपट
धार जिले के मनावर में तीन रातों से लगातार तेज बारिश हो रही है। असमय हुई इस बारिश से कई खेतों में पानी भर गया है, जिससे गेहूं, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि फसल पकने की स्थिति में थी, ऐसे में लगातार नमी और तेज बारिश से उत्पादन पर असर पड़ेगा। स्थानीय किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राजस्व और कृषि विभाग की टीम भेजकर फसलों का सर्वे कराया जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा में नीम चौराहा से स्टेडियम तिराहा सड़क निर्माण कार्य दो वर्ष की देरी के बाद शुरू हुआ है। निर्माण एजेंसी, तकनीकी मानकों और कार्य गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुल्क लेने के बावजूद मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रहीं। वार्ड ब्वाय की अनुपलब्धता, दवाओं की कमी और स्ट्रेचर तक परिजनों से चलवाने जैसी व्यवस्थागत खामियां सवाल खड़े कर रही हैं।
रीवा के दीनानाथ कोल और ननकी देवी ने संतान न होने की पीड़ा को प्रेरणा बनाकर 105 एकड़ बंजर भूमि को हरियाली में बदल दिया। 35 वर्षों की मेहनत से विकसित यह वन आज पर्यावरण और वन्यजीवों का आश्रय बन चुका है।
सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण और परिवहन को लेकर शिकायतें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रेत माफियाओं के बढ़ते प्रभाव, प्रशासनिक ढिलाई और राजस्व नुकसान के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नागौद में शराब से लदी लग्जरी कार पकड़े जाने के मामले में फर्जी किरायानामा बनाकर जांच को गुमराह करने की साजिश उजागर हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
कोलगवां थाना क्षेत्र में डायल-112 में तैनात आरक्षक पर मवेशी लदे ट्रक से अवैध वसूली का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को लाइन अटैच कर जांच सीएसपी को सौंप दी।
चित्रकूट में पहली बारिश के दौरान गऊघाट के पास सीवर मैनहोल ओवरफ्लो हो गया। दूषित पानी मंदाकिनी नदी में पहुंचने से नदी संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और सीवर परियोजना की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
सतना नगर निगम महापौर पद के आरक्षण से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस में कई संभावित दावेदारों के नाम चर्चा में हैं, जबकि अंतिम तस्वीर आरक्षण प्रक्रिया के बाद ही साफ होगी।