देश के कई राज्यों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है।

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा रोकी गई, चीरबासा में हादसा
बिहार: गंगा में 6 दिनों से फंसा क्रूज, राजस्थान में बारिश
टीकमगढ़ में बान सुजारा बांध के चार गेट खोल दिए गए

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश के कई राज्यों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में हो रहे भूस्खलन से स्थिति गंभीर है। वहीं मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बाढ़ और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलिपैड के पास पहाड़ से चट्टानें गिरने के कारण 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मार्ग पर लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। भीमबली से केदारनाथ के बीच करीब 1,000 यात्री फंसे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने का भी दावा किया जा रहा है।
बिहार: 48 लाख आबादी प्रभावित
बिहार के 14 जिलों के 2,360 गांव बाढ़ की चपेट में हैं और 48 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से कोलकाता से वाराणसी जा रहा राजमहल क्रूज भागलपुर में छह दिनों तक फंसा रहा। क्रूज पर सवार 9 विदेशी नागरिकों समेत 11 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
मध्य प्रदेश: तीन सिस्टम सक्रिय, मुरैना में हादसा
मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तीन मानसूनी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। भोपाल समेत कई इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। वहीं चंबल अंचल के मुरैना में चंबल नदी में नहाने के दौरान पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। टीकमगढ़ में भारी बारिश के बाद बान सुजारा बांध के 4 गेट खोलने पड़े। वहीं बड़वानी के सेंधवा में रलावती तालाब ओवरफ्लो हो गया है।
उत्तर प्रदेश: छतों पर रात काट रहे लोग
उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 4 लाख लोग प्रभावित हैं। फर्रूखाबाद में गंगा और रामगंगा के उफान से सैकड़ों गांवों में पानी भर गया है। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर है। वहीं लखीमपुर में एक महिला को नाले से आए मगरमच्छ खींच कर ले गया।
अन्य राज्यों का हाल
राजस्थान: प्रदेश के 36 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। हालांकि, लो-प्रेशर सिस्टम का रुख दक्षिण की ओर होने से बारिश का प्रभाव थोड़ा कम रहा, लेकिन झालावाड़ और बांसवाड़ा में 1 इंच से ज्यादा पानी बरसा।
हरियाणा: छह जिलों (करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर) में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
छत्तीसगढ़: मानसून कमजोर पड़ रहा है, हालांकि पिछले 24 घंटों में बस्तर में तेज बारिश हुई। धमतरी के मॉडमसिल्ली बांध में बहे मामा-भांजे के शव घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिले।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई भ्रष्टाचार मामले में पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इसके खारिज होने के शुरुआती संकेत दिए हैं।
राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समस्त इंजीनियरों को बधाई दी और महान सिविल इंजीनियर एवं राजनेता भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बेहतर भविष्य के निर्माण, नवाचार और देश की जटिल समस्याओं के समाधान में इंजीनियरों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित किया।
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में विधानसभा उपचुनाव से पहले ही भाजपा ने सबको चौंका दिया है। जी हां.. भाजपा ने हसिरानी रथ को अपना उम्मीदवार बनाया है। हसिरानी रथ, चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जो शुभेंदु अधिकारी के पीए थे।
यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा 14 सितंबर को सरकार की तरफ से मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया। दिव्या मित्तल का इस्तीफा आज यानी मंगलवार से प्रभावी माना जाएगा।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंट वर्कर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में देर शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब फूलपुर की तरफ से सरायमीर की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने FIR दर्ज कर ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी अपडेट, पिता के आरोप और पुलिस की अब तक की जांच का विवरण।
पितृपक्ष मेले में पिंडदान और श्राद्ध कर्म के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है। जानिए ट्रेन की तारीखें, रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी जानकारी।
तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में मापुसा अदालत में आत्मसमर्पण किया। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।
जंतर-मंतर मारपीट मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 15 सितंबर को सुनाएगा फैसला, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह