स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 08 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
By: Star News
Jan 08, 20265:10 AM
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 08 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
वाशिंगटन | दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला इस समय अपने इतिहास के सबसे भीषण दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और डेल्सी रोड्रिग्ज के अंतरिम राष्ट्रपति बनने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था की 'लाइफलाइन' कहे जाने वाले तेल पर अपना शिकंजा कस दिया है। विस्तार से पढ़ें..
सैंटियागो। फिलीपींस में बुधवार सुबह 6.7 तीव्रता का तेज और शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सैंटियागो के पास दर्ज किया गया। एक अलग आकलन में भूकंप की तीव्रता 6.4 भी बताई है, जिसका केंद्र शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था। भूकंप के बाद प्रशासन ने साफ किया कि फिलहाल किसी तरह का सुनामी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। विस्तार से पढे़ें...
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नए साल 2026 की पहली लॉन्चिंग के लिए तैयार है। पीएसएलवी-सी-62 मिशन 12 जनवरी को सुबह 10:17 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से उड़ान भरेगा। यह इसरो का भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी की 64वीं उड़ान होगी। इस मिशन का मुख्य पेलोड ईओएस-एन-1 है, जिसे अन्वेषा नाम दिया गया है। विस्तार से पढे़े..
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान पीठ ने कहा- ये कहा नहीं जा सकता की कुत्तों के मन में क्या चल रहा है और कब वो किसी को काट लें। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा-आवारा कुत्तों से सिर्फ रेबीज ही नहीं बल्कि सड़क दुर्घटना का भी खतरा बढ़ जाता है। विस्तार से पढ़ें..
मुंबई। राजनीति में कुर्सी के लिए कुछ भी हो सकता है। लेकिन ये अकल्पनीय ही होगा देश की सियासत के दो गुट भाजपा और कांग्रेस साथ आ जाएं। फिर मिलकर सरकार बना लें और ऐसा हो भी गया। दरअसल, महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में, जहां एक नगर परिषद की सत्ता के लिए धुर विरोधी भाजपा और कांग्रेस साथ आ गए हैं। ऐसा हुआ है महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में। विस्तार से पढ़ें...
रांची। नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया गांव में बीती देर रात जंगली हाथी के हमले से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे परिवार के एक सदस्य की भी हाथी के हमले में जान चली गई। घटना देर रात 10 बजे की है। सभी लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी हाथी ने अचानक घर पर हमला कर दिया। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल।वीबी-जी राम-जी कानून को लेकर आज बुधवार को भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान सीएम ने कहा- वीबी-जी राम जी बिल के आधार पर प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी धन राशि देश को दी है। इससे गांवों का विकास होगा। केंद्र सरकार ने छह माह के भीतर इस योजना को राज्य में अधिसूचित करने के निर्देश दिए हैं, जिसके तहत राज्य सरकार शीघ्र ही इसका नोटिफिकेशन जारी करेगी। विस्तार से पढ़ें...
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित एमपी-2047 विजन को सकारात्मक गति देने और अधिक सुदृढ़ करने के साथ ही स्टार्ट-अप इको-सिस्टम को अगले स्तर तक ले जाने के उद्देश्य से 11-12 जनवरी को रवींद्र भवन, भोपाल में मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप समिट 2026 का आयोजन होने जा रहा है। विस्तार से पढ़ें...
सागर | मध्य प्रदेश के सागर जिले में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। बुधवार को लोकायुक्त की टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के कार्यालय में दबिश देकर कार्यपालन यंत्री (EE) एस.एल. बाथम और उनके निजी वाहन चालक फूल सिंह को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विस्तार से पढ़ें...
रीवा | मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सराफा कारोबार में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित फोर्ट रोड स्थित 'गुप्ता गोल्ड पैलेस' पर जीएसटी (Goods and Services Tax) विभाग ने छापामार कार्रवाई की। एंटी एविजन ब्यूरो सतना के ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में पहुँची 20 सदस्यीय टीम दुकान के भीतर दस्तावेजों और स्टॉक की गहनता से जांच कर रही है। विस्तार से पढ़ें...
ग्वालियर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का पोस्टर जलाने के विवाद में गिरफ्तार वकीली अनिल मिश्रा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने एक लाख रुपए के निजी मुचलके और एक लाख रुपए की जमानत राशि पर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया। विस्तार से पढ़ें..
चलते-चलते..
जब समझ न आए कि आगे कैसे बढ़ें, तो मदद लेना कमजोरी नहीं समझदारी होती है।