मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव और भाजपा पर साधा निशाना। इंजन-डिब्बे की लड़ाई, शिक्षा व्यवस्था और महंगाई को लेकर दी चेतावनी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के मंत्रियों के बीच आंतरिक खींचतान का मुद्दा उठाते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। पटवारी ने कहा कि राज्य में सत्ता को लेकर संघर्ष चल रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता और प्रशासनिक कामकाज पर पड़ रहा है।
पटवारी ने भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी ट्रेन है जिसके डिब्बे कहते हैं कि इंजन हटा दो और इंजन कहता है कि डिब्बे बदल दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के बड़े नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार दिल्ली का रुख कर रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री खुद मंत्रिमंडल में बदलाव की बात करते हैं। इस आपसी खींचतान और लड़ाई में प्रदेश की जनता और यात्री दोनों बुरी तरह परेशान हो रहे हैं। दतिया में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के सरकारी आवास खाली कराने के मामले पर उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कार्रवाई हो रही है तो भोपाल में उनके सरकारी आवास पर भी वैसी ही कार्रवाई होनी चाहिए।
शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए कांग्रेस ने सरकार को आठ दिनों का समय दिया है। पटवारी ने घोषणा की कि प्रदेश में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसके तहत कांग्रेस के विधायक और पंचायत अध्यक्ष स्कूलों की जमीनी हकीकत सामने लाएंगे। स्कूलों की स्थिति सोशल मीडिया पर साझा कर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को टैग किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि शिक्षा व्यवस्था पर एक श्वेत पत्र जारी किया जाना चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर इस पर स्वतंत्र संवाद होना चाहिए। यदि सरकार ने कदम नहीं उठाए तो संभाग स्तर पर 'साइक्लोथॉन' (साइकिल यात्रा) निकालकर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए पटवारी ने आरोप लगाया कि आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। शक्कर के दामों में अचानक भारी बढ़ोतरी हुई है, और खाद्य तेलों (सोयाबीन, सरसों, पाम, मूंगफली आदि) तथा दलहन के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, सांची डेयरी को एनडीडीबी को सौंपने के बाद दूध के दाम बढ़ाए जाने पर भी उन्होंने कड़ा ऐतराज जताया। मंदिरों में चढ़ावे की चोरी और शराबबंदी के नाम पर चल रही व्यवस्थाओं को लेकर भी कांग्रेस ने बड़े आंदोलन और अभियानों की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें...
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह