शराबबंदी वाले राज्य गुजरात में जहरीली शराब पीने से एक बड़ा हादसा हो गया है। भावनगर जिले में नकली शराब के सेवन से मुरैना (मध्यप्रदेश) के एक युवक सहित नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 7 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

सात मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही
इस कांड में 3 मुख्य आरोपियों को नामजद किया
13 पेटियों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला
भोपाल। स्टार समाचार वेब
शराबबंदी वाले राज्य गुजरात में जहरीली शराब पीने से एक बड़ा हादसा हो गया है। भावनगर जिले में नकली शराब के सेवन से मुरैना (मध्यप्रदेश) के एक युवक सहित नौ लोगों की जान चली गई, जबकि 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 7 मरीजों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। गुजरात पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस जानलेवा शराब की खेप मध्यप्रदेश के उज्जैन से तस्करी कर गुजरात पहुंचाई गई थी।घटना 16 अगस्त की रात घोघा तहसील के खरकड़ी गांव की है। पुलिस में चयन होने की खुशी में हरपाल सिंह गोहिल ने अपनी बाड़ी में दोस्तों के लिए पार्टी रखी थी। इसके लिए घनश्याम नाम के स्थानीय तस्कर से शराब खरीदी गई थी, जिसे रॉयल स्टैग की बोतलों में परोसा गया। शराब पीते ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते मौतों का सिलसिला शुरू हो गया।
उज्जैन से भेजी गई थीं 28 पेटियां
पुलिस जांच के अनुसार, उज्जैन से कुल 28 पेटियां भावनगर लाई गई थीं। इनमें से पुलिस ने 15 पेटियां तो बरामद कर ली हैं, लेकिन 13 पेटियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि ये पेटियां अन्य गांवों तक पहुंच सकती हैं। इस खतरे को देखते हुए आसपास के लगभग 1,000 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उज्जैन के दो आरोपियों की तलाश
गुजरात पुलिस ने इस कांड में तीन मुख्य आरोपियों को नामजद किया है। तीनों की पहचान रईस (उज्जैन), जुबेर (उज्जैन) और गौतम सोलंकी (भावनगर) के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, तस्करी कर लाई गई शराब में स्थानीय स्तर पर जहरीला मिथाइल अल्कोहल या अस्पतालों व फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाला घातक डिनेचर्ड स्पिरिट मिलाया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुजरात पुलिस मप्र पुलिस के संपर्क में है।
जांच के लिए एसएमसी की 15 टीमें गठित
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) को सौंप दी गई है। एसएमसी ने अलग-अलग काम के लिए 15 टीमें बनाई हैं। 5 टीमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बयान दर्ज कर रही हैं। 5 टीमें संदिग्ध बोतलों और स्थानीय सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं। 5 टीमें मूल सप्लायरों तक पहुंचने के लिए छापेमारी कर रही हैं।
सीमावर्ती रास्तों से अंतरराज्यीय तस्करी
तस्करी के इस नेटवर्क पर अधिकारियों का कहना है कि मध्यप्रदेश से गुजरात में शराब सप्लाई के लिए झाबुआ और अलीराजपुर सीमा से सटे 18 प्रमुख रास्तों का बेधड़क इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस अब इन रास्तों पर निगरानी बढ़ाने के साथ पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने में जुटी है।
यह भी पढ़िए...
सतना के होटल कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, शराब की बोतलें और सिगरेट के टुकड़े मिले
महाराष्ट्र सरकार में मचा हड़कंप: जहरीली शराब से पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 13 लोगों की मौत
ढाबे की आड़ में अवैध शराब कारोबार पकड़ा, 249 लीटर जब्त, संचालक गिरफ्तार
17 शराब समूहों को नीलाम कर 526 करोड़ कमाए, 14 प्लस में गईं और तीन दे गईं घाटा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।