नीट पेपर लीक सहित अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे भी लगाए गए। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए। जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट और युवा हैं।
पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर बड़ी टूट। 58 बागी विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता चुना। जानिए क्या है फर्जी साइन विवाद और क्या ममता बनर्जी बचा पाएंगी अपनी पार्टी?
पहला विवाह छुपाकर दूसरी शादी करने के केस में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति गजेंद्रसिंह ने दूसरी शादी और भरण-पोषण से संबंधित एक केस में फैसला सुनाते हुए टिप्पणी की कि अंतरिम भरण-पोषण तय करते समय कोर्ट पक्षकारों के आचरण और संबंधों की वास्तविकता को ध्यान में रखती है।
मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग से जुड़े तीन कर्मचारियों को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। बीती देर शाम पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने जबलपुर रोड पर हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेत माफिया ने एक 32 वर्षीय वनकर्मी के सिर पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाकर मार डाला। इस खूनी खेल से वन विभाग गुस्से में है। मामला बुधवार तड़के साढ़े 5 बजे का है। दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर चौराहा पर तैनात वन टीम ने अवैध रेत के ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की।
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर स्थित झिरी घाट में एक भीषण हादसा हो गया। यहां रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार ड्राइवर सहित तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।
सोम डिस्टिलरीज के लाइसेंस निलंबन मामले में जस्टिस संदीप भट्ट ने सुनवाई से किया इनकार। अब एमपी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तय करेंगे नई बेंच।
"मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1836 करोड़ रुपए जारी किए। साथ ही 608 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भाम सिंचाई परियोजना की सौगात दी।






















