रीवा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ पर अभद्र व्यवहार तथा मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया। मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।
जबलपुर में ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
जबलपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने अवैध स्कूलों और छात्रसंघ चुनाव जैसी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, 20 गिरफ्तार।
सतना में कांग्रेस की जिला समन्वय समिति बैठक में 24 फरवरी के विधानसभा घेराव को सफल बनाने की रणनीति बनी, अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर जोर दिया गया।
भोपाल में मोहन सरकार के बजट के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोला। रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव किया और पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़ गईं।
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से अब तक 16 लोगों की जान जा चुकी है। 150 लोग बीमार हैं। कांग्रेस ने प्रदेशभर में भाजपा नेताओं के बंगलों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
अजाक्स अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा ने सिविल जज चयन में हाईकोर्ट पर एससी-एसटी उम्मीदवारों को रोकने का गंभीर आरोप लगाया। उनके विवादित बयानों के खिलाफ 14 दिसंबर को सवर्ण समाज ने मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी की है।
एमपी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त अध्यक्ष यश घनघोरिया के नेतृत्व में वोटर लिस्ट में धांधली (SIR) के खिलाफ भोपाल में CEO ऑफिस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
कटनी, डिंडौरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला जिलों में आदिवासियों की जमीन खरीद के आरोपों पर बवाल। युवक कांग्रेस ने विधायक संजय पाठक के खिलाफ प्रदर्शन कर त्वरित कार्रवाई और जांच की मांग की। पढ़ें पूरा मामला।
छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ ने सोमवार को अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर बूढ़ातालाब धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कूच किया।






















