मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।

5-डे वर्किंग की मांग को लेकर अब खोला मोर्चा
जनता पर असर: तीन दिन तक ठप रहेंगी सेवाएं

भोपाल।स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं। भोपाल समेत सभी जिलों में यूनाइटेड फोरम आॅफ बैंक यूनियंस के बैनर तले कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। हालांकि यह हड़ताल केवल एक दिन की है, लेकिन इसका असर अगले तीन दिनों तक देखने को मिलेगा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अब बैंक सीधे सोमवार को खुलेंगे।

सितंबर के अंत में फिर लगेंगे 5 दिन ताले
यूनियनों की चेतावनी के अनुसार, 28 से 30 सितंबर तक फिर से तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। चूंकि 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है, इसलिए सितंबर के आखिरी हफ्ते में लगातार 5 दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रह सकता है।

5-डे बैंकिंग लागू हो
वर्तमान में बैंकों में केवल दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। यूनियनों की मांग है कि सभी शनिवार को अवकाश घोषित कर 5-डे वीक लागू किया जाए। इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव दिया गया है।
पेंशन और भर्ती संबंधी मांगें
स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए एकतरफा लागू की गई परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना को वापस लेने की मांग है। वहीं पेंशन अपडेशन, एनपीएस को समाप्त कर पुराना ओपीएस लागू करना, सभी पेंशनर्स के लिए समान डीए, ग्रेच्युटी सीमा में बढ़ोतरी, तथा क्लर्क, सब-स्टाफ व आर्म्ड गार्ड्स के खाली पदों पर पर्याप्त भर्ती की मांग लंबे समय से लंबित है।
चेक क्लियरेंस अटकेगा: चेक जमा करने और क्लियर होने की प्रक्रिया में भारी देरी होगी।
नकद लेन-देन पर असर: बैंक शाखाओं से बड़ी रकम की निकासी और जमा का काम प्रभावित रहेगा।
आनलाइन सेवा चालू: यूपीआई, नेट बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन नकद जमा और शाखा स्तर के काम पूरी तरह बंद रहेंगे।
वार्ता बेनतीजा: सरकार और यूनियनों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही, जिसके कारण यूनियंस ने अपना आंदोलन वापस नहीं लिया।
इनका कहना है
सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को बेवजह टाल रही है। यदि इन मुद्दों का जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो बैंक कर्मचारी अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
वीके शर्मा, कोआर्डिनेटर, यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस

मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह