मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।

बांकीपुर में रिजल्ट से पहले भाजपा की तरफ से बनवाए जा रहे लड्डू
वडोदरा के भवन्स स्कूल में मंजलपुर उपचुनाव की मतगणना जारी
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बोले- दतिया विधानसभा में भाजपा ही जीतेगी

भोपाल/ नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। दतिया विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड की मतगणना तक कांग्रेस ने 308 मतों की लीड बना ली है। इस राउंड में भाजपा को 4282, कांग्रेस को 3757 जबकि आजाद समाज पार्टी को 1978 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा है कि हम 12 हजार से 15 हजार वोटों से जीतेंगे। वहीं, बीजेपी के सीनियर लीडर नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि हमारी मेहनत जरूर रंग लाएगी। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 7378 मत मिले हैं। इधर, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतीश पटेल 9877 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 15981 वोट मिले हैं। कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 6104 वोट मिले हैं। बिहार के बांकीपुर में शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर 1161 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे इस सीट से लगातार 5 चुनाव जीते हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। दो राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 2634 वोट मिले हैं और वे 1161वोटों से पीछे हैं। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज पार्टी के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जीत का भरोसा जताया।
नरोत्तम बोले- भाजपा जीतेगी, ये भाजपा का सामूहिक प्रयास
भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- भाजपा ही जीतेगी, मैं प्रारंभ से ही कह रहा हूं। ये मेरे अकेले की मेहनत नहीं है, भाजपा में सामूहिक प्रयास होता है। जिम्मेदारी सभी की रहती है। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सभी ने मेहनत की है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा- दतिया में जनता ने कांग्रेस को वोट दिया
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- दतिया में भाजपा का आतंक चल रहा था। व्यापारी, किसान, महिला सभी परेशान थे। दलित आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही थी। ऐसे में जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। चुनाव परिणाम पूरी तरह हमारे पक्ष में रहेगा।पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के निष्कासन पर सिंघार ने कहा- स्थानीय उम्मीदवार घनश्याम सिंह की शिकायत पर कांग्रेस ने ये फैसला लिया गया है। ये सर्वमान्य है।

दतिया में भाजप सिर्फ 192 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव की मतगणना के तीसरे राउंड में कांग्रेस को 4998 और भाजपा को 4262 वोट मिले। लगातार दूसरे राउंड में कांग्रेस आगे रही, जिससे भाजपा की कुल बढ़त घटकर 192 वोट रह गई। आजाद समाज पार्टी को इस राउंड में 1344 वोट मिले। पहले राउंड भाजपा के आशुतोष तिवारी को 4441 वोट, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 3532 वोट मिले थे। भाजपा 909 वोटों से आगे थी। दूसरे राउंड में कांग्रेस भाजपा से आगे रही, लेकिन कुल बढ़त भाजपा के पास बनी रही।
दतिया में 15 राउंड में होगी काउंटिंग
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 20 टेबल ईवीएम और एक टेबल पोस्टल बैलट के लिए है। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है। इनके अलावा किन्नर संजना समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं।
आसपा के दामोदर बोले- फोर्थ राउंड से हमें लीड मिलेगी
दतिया में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा- पहले राउंड में जरूर हम पीछे हैं लेकिन अभी गिनती शुरू हुई है। हो सकता है कि फोर्थ राउंड से हमें लीड मिल जाए। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के कांग्रेस से निलंबन को लेकर उन्होंने कहा- जो भी हुआ है, सही हुआ है। अब देखना ये होगा कि भाजपा कब नरोत्तम मिश्रा का निष्कासन करती है।
पटना: भाजपा कार्यकर्ता लड्डू तैयार करवा रहे

बिहार के पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत की उम्मीद में कार्यकर्ता कई किलो लड्डू तैयार करवा रहे हैं। हालांकि, शुरुआती रुझानों में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। बांकीपुर में दो राउंड की गिनती पूरी हो गई है। प्रशांत किशोर को 3795 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 2634 वोट मिले हैं और वे 1161 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आरजेडी की रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं।
गुजरात: 19 राउंड में पूरी होगी मतगणना
गुजरात के मंजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना वडोदरा के भवन्स स्कूल में जारी है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी होने के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है। दोपहर तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की संभावना है। मुख्य मुकाबला भाजपा के सतीश गोविंदभाई पटेल और कांग्रेस के भिखाभाई रबारी के बीच है। मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी। इसके लिए 14 ईवीएम टेबल और एक पोस्टल बैलट टेबल बनाई गई है। 260 मतदान केंद्रों के वोटों की गिनती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।

कांग्रेस आलाकमान ने आज यानी सोमवार को डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार को मंजूरी दे दी। इसमें 20 मंत्रियों के नामों को मंजूरी दी गई, जिनमें एक महिला चेहरा गायत्री शांतेगौड़ा भी शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह यह पक्का करे कि जहां भी सड़क हो, वहां पैदल चलने वालों के लिए ठीक से तय, अतिक्रमण-मुक्त जगह हो। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पैदल चलने वालों को भरोसा होना चाहिए कि यह जगह उनके लिए है और वे चलती गाड़ियों के किसी भी खतरे के बिना आजादी से चल सकते हैं।
दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण केस में भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व सचिव विनोद तोमर को भी कोर्ट बाइज्जत बरी कर दिया है।
मध्य प्रदेश- बिहार और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि दतिया में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 8253 मत मिले।
देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर वर्ष 2011 से अब तक 9,800 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद दशकों से अदालतों में धूल फांक रहे मुकदमों के निपटारे पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंकने और चाकू से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। वहीं वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद पर राम मंदिर नाटक विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'नशा मुक्त युवा के लिए विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। जानिए 100 सप्ताह तक चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान और पीएम मोदी के संबोधन की सभी मुख्य बातें।
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण के केरल-कर्नाटक में जहां प्राकृतिक आपदाओं के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग लापता हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह भूंकप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रविवार तड़के दिल्ली के उत्तरी जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप तड़के 4:14 बजे आया, जिस समय लोग गहरी नींद सो रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह