मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन रोड स्थित देर रात विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा (45) की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि मजदूर मन्नू केवट घायल हो गया।

दमकल विभाग आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटा
आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजा गया
घंटों की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका
मिल में धमाके के बाद कर्मचारियों में मच गई भगदड़
सतना। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन रोड स्थित देर रात विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल में भीषण आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा (45) की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि मजदूर मन्नू केवट घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएसपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि रिफाइनरी ऑपरेटर के तौर पर काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आग इतनी तेजी से फैला कि मिल के अंदर मौजूद सारे अनाज जल कर राख हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय प्लांट में काम चल रहा था। बॉयलर फटते ही आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। दिलावर सिंह आग की लपटों में फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। नाराज लोगों ने अमरपाटन-सतना मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

बिहार के व्यापारी ने किराये पर लिया था
प्लांट शहर के सराफा कारोबारी सौरभ जैन की राइस मिल परिसर में संचालित हो रहा था। इसे बिहार के एक व्यापारी ने करीब 8 लाख रुपए प्रतिमाह किराए पर लिया हुआ था। प्लांट में धान की भूसी से राइस ब्रान ऑयल बनाया जाता था। परिसर में बड़ी मात्रा में भूसी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी, जिससे आग तेजी से भड़क गई।
सुबह तक आग पर पाया काबू
आग की लपटें पास की बस्ती तक पहुंचने लगीं, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भूसी के बड़े स्टॉक में लगी आग पर काबू पाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। सुबह तक दमकल कर्मी राहत और रेस्क्यू आपरेशन में जुटे रहे। तब जाकर आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़िए....
मध्यप्रदेश: दुकान में गैस सिलेंडरों हुआ धमाका... दहला डबरा... एसी रिपेयरिंग सेंटर में लगी भीषण आग


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और विकास में भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार युवा शामिल हुए।
रतहरा-चोरहटा सड़क पर पहली बारिश के बाद कई हिस्सों में धंसाव और क्षति सामने आई। स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रीवा के गोविंदगढ़ में तीन माह पहले लापता युवक का शव कब्र से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में निलंबित उपयंत्री ने पंचायती राज व्यवस्था में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, जबकि सबूत अदालत में पेश करने का दावा किया गया।
मैहर में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के बार-बार वॉशरूम जाने पर रीवा कमिश्नर ने शुगर जांच के निर्देश दिए। 49 अधिकारियों की जांच में 16 डायबिटीज पॉजिटिव मिले, जिससे स्वास्थ्य जांच की अहमियत उजागर हुई।
सतना-सेमरिया मार्ग पर पांच करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी है। बरसात में गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
सरभंगा में बाघ शिकार मामले ने वन विभाग की गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वनप्रहरी वाहन हटाने, निगरानी कमजोर होने और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर जांच की मांग तेज हुई।
उमरिया में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल युवती को सीपीआर देकर जबलपुर रेफर किया गया।
सतना मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस शुरू हुआ। मुफ्त वाई-फाई, सेल्फ-बुकिंग कियोस्क, डिजिटल भुगतान, माय स्टाम्प और आधुनिक अध्ययन सुविधाओं के साथ डाक सेवाओं को नया स्वरूप मिला।