केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी शनिवार को बताया कि भोपाल से फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली खेप स्विट्जरलैंड भेजी गई है। मंत्री इसे भारतीय एमएसएमई सेक्टर की गुणवत्ता और स्वाद के वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनने का प्रमाण बताया।

बड़ी उपलब्धि, एमएसएमई को मिली वैश्विक पहचान
पिछले एक दशक में भारत के चाय निर्यात में इजाफा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यानी शनिवार को बताया कि भोपाल से फ्लेवर्ड आइस्ड टी प्रीमिक्स की पहली खेप स्विट्जरलैंड भेजी गई है। मंत्री इसे भारतीय एमएसएमई सेक्टर की गुणवत्ता और स्वाद के वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनने का प्रमाण बताया। गोयल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर की यह नई उपलब्धि है, जिसे एपीडा के सहयोग से हासिल किया गया है। इससे नवाचार, वैल्यू एडिशन और निर्यात आधारित विकास को नई दिशा मिलेगी।
चाय निर्यात में 93 फीसदी वृद्धि
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर मंत्री ने बताया कि पिछले एक दशक में भारत के चाय निर्यात में 93 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2013-14 में 4,509 करोड़ रुपये का चाय निर्यात बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 8,719 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
हर क्षेत्र की चाय का अपना स्वाद
केंद्रीय मंत्री ने कहा-भारत में चाय केवल एक पेय नहीं, बल्कि भावनाओं, परंपराओं और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर असम की वादियों और नीलगिरि के बागानों तक, हर क्षेत्र की चाय का अपना अलग स्वाद, सुगंध और पहचान है। बेहतर गुणवत्ता मानकों और टी बोर्ड आफ इंडिया के प्रयासों के चलते भारतीय चाय ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।