शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही है।

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में खाद संकट को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायकों ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को खाद की जगह नैनो यूरिया थमा रही है। वहीं, विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा खाद का किसी भी तरह का संकट नहीं है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष का एक ही काम है कि सदन की कार्यवाही न चलने दी जाए। ये बाधा डालने से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जनता सब देख रही है। कौन किसका कितना शुभचिंतक है। मंत्री राजपूत ने कहा- सरकार की ओर से लगातार खाद की व्यवस्था की जा रही है।

इधर, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सदस्यों ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस विधायकों ने मंत्री शाह इस्तीफा दो... इस्तीफा दो ...के नारे लागए। वहीं बढ़ता हंगामा देख अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 10 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज मंत्री विजय शाह बहाने से विधानसभा में जवाब देने आए थे। जिस व्यक्ति को पद पर रहने का अधिकार नहीं है, वो जवाब देने कैसे आ सकता है। मंत्री विजय शाह के सदन में पहुंचने पर कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा की सेना का अपमान करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की सेना का अपमान करने वाले सेना के सम्मान की बात कर रहे हैं। पाकिस्तान और चीन का सपोर्ट करते हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष से भी नारेबाजी हुई। थोड़ी देर बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सदन में उपस्थित थे। वहीं मंत्री विजय शाह कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बाद सदन से निकले। गैलरी में जाते हुए दिखे। लेकिन कुछ पूछने पर उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया।
नैनो यूरिया से जमीन बंजर होने के कांग्रेस के आरोपों पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा- इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के लिए सैंपल लखनऊ लैब भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इधर, भाजपा अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विधानसभा में पूछा कि पीएचई मंत्री बताएं कि बैतूल जिले के अंतर्गत कितने उपयंत्री और सहायक यंत्री हैं। कितने पद स्वीकृत हैं। इस पर कांग्रेस ने हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा ये भाजपा के अध्यक्ष हैं, इनको भी जानकारी मांगनी पड़ रही है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि यही तो हमारी खूबसूरती है। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मैं भाजपा अध्यक्ष के साथ विधायक भी हूं। सभी को सवाल पूछने का अधिकार है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।