मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले खजुराहो में संचालित गौतम रिसोर्ट में आठ कर्मचारियों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जहां सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच का अभी इलाज चल रहा है। इसमें दो की हालत काफी गंभीर है।

गौतम रिसोर्ट में आठ कर्मचारियों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई।
छतरपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले खजुराहो में संचालित गौतम रिसोर्ट में आठ कर्मचारियों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जहां सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच का अभी इलाज चल रहा है। इसमें दो की हालत काफी गंभीर है। दरअसल, खजुराहो में यह घटना ऐस समय हुई है, जब राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव और सभी मंत्री दो दिन से वहीं से सरकार चला रहे हैं। घटना के बाद जिले के अफसर के हाथ पांव फूल गए हैं। अचानक एक साथ तीन लोगों की मौत का मामला संदिग्ध हो गया है, जिसे लेकर सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा-इस तरह से फूड प्वाइजनिंग से लोगों की मौत नहीं होती है। घटना की हकीकत जानने के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। मृतकों की पहचान रामस्वरूप कुशवाह, प्रागीलाल कुशवाह, गिरिजा रजक के रूप में हुई है।
सभी ने खाई थी आलू गोभी की सब्जी
सोमवार को देर शाम खजुराहो के गौतम रिसोर्ट में भोजन करने के बाद आठ लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान तीन कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कर्मियों ने आलू-गोभी की सब्जी खाई थी। खाने के कुछ ही देर बाद सभी की तबियत अचानक खराब होने लगी थी।
मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार
इधर, गौतम होटल खजुराहो के तीन कर्मचारियों की मौत पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने तत्काल रूप से संबंधित के परिजन को रेडक्रॉस सोसायटी से 20-20 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मामले को संज्ञान लेते हुए प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक एवं रामस्वरूप कुशवाहा के परिजन को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। साथ ही होटल के भोजन की जांच के लिए सैंपलिंग भी कराई गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव