मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात से जारी बारिश का दौर सोमवार दोपहर को और तेज हो गया। महज कुछ घंटों की बारिश ने भोपाल नगर सरकार के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोल दी।

मध्यप्रदेश के रीवा में ड्रम पर रखकर पार कराया शव
अशोकनगर में बाइक समेत बहा युवक, शव मिला
विदिशा के बाजार में भरा पानी, बारिश का अलर्ट

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात से जारी बारिश का दौर सोमवार दोपहर को और तेज हो गया। महज कुछ घंटों की बारिश ने भोपाल नगर सरकार के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोल दी। राजधानी भोपाल में दोपहर एक बजे अचानक हुई भारी बारिश से शहर की मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई और वाहन चालकों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। शहर की दर्जनों निचली बस्तियों में पानी भर जाने से हालात बिगड़ गए हैं। भोपाल के कोलार में 3.2 इंच, नवीबाग में 3.1 इंच और शहर में औसतन 3 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने डिंडोरी और बालाघाट में अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा और छतरपुर समेत 20 से अधिक जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो/आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को उफनते नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है।
रायसेन में 20 दिन बाद हुई तेज बारिश
रायसेन में 20 दिन के अंतराल के बाद सोमवार दोपहर 1:30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई। बारिश से शहर की कुछ सड़कों पर पानी भर गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। जिले में अब तक 26.42 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से अब तक 671.16 मिलीमीटर यानी करीब 26.42 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 1224.2 मिलीमीटर यानी करीब 48.20 इंच बारिश दर्ज हुई थी। इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 21.78 इंच कम बारिश दर्ज हुई है।
अशोकनगर: ईसागढ़ के नरसूखेड़ी गांव के पास पुलिया पार करते समय 30 वर्षीय अजय मराठा बाइक समेत बह गया। सोमवार सुबह उसका शव झाड़ियों में फंसा मिला।
रीवा: जवा जनपद के रौली गांव में बाढ़ के कारण रास्ता बंद होने पर परिजनों को मोतीलाल तिवारी का शव दो ड्रम बांधकर उफनती नदी पार करानी पड़ी, तब जाकर अंतिम संस्कार हो सका।
विदिशा: लटेरी के मुख्य बाजार में एक घंटे की मूसलाधार बारिश से दुकानों और सड़कों पर पानी भर गया।
नर्मदापुरम व सागर: नर्मदापुरम में बीते 24 घंटे में औसतन 3.7 इंच, शिवपुरी के करेरा में 5.4 इंच और सागर के रहली में 3 इंच बारिश दर्ज हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, भोपाल में कंट्रीब्यूशन आफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीट्यूशंस फॉर समृद्ध मध्य प्रदेश @ 2047 विषय पर आयोजित एकदिवसीय राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समृद्ध मध्य प्रदेश @ 2047 स्मारिका का विमोचन भी किया।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात से जारी बारिश का दौर सोमवार दोपहर को और तेज हो गया। महज कुछ घंटों की बारिश ने भोपाल नगर सरकार के जल निकासी के तमाम दावों की पोल खोल दी।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने चार हाथ और चार पैर वाले दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टर इसे 'कंजॉइन्ड ट्विन्स' का मामला बता रहे हैं।
भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती-2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर आमरण अनशन जारी है। वहीं, सरकारी स्कूल बंद करने के विरोध में स्कूल बचाओ आंदोलन भी शुरू हो गया है।
मध्यप्रदेश में सरकारी खजाने में सेंधमारी का एक बेहद संगीन और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की विदेश यात्राओं तथा महंगे होटलों के आयोजनों पर सख्ती से रोक लगा रही है।
मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने के नाम पर रियायती दरों पर आवंटित सरकारी जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वहीं लीज शर्तों के उल्लंघन के मामलों में उज्जैन और खरगोन जिले सबसे आगे रहे हैं। दोनों जिलों में 235 उद्योगों को लीज निरस्त करने के नोटिस दिए गए।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए। अब किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर अग्रिम खाद, ऋण चुकाने की नई सुविधा और दिन में बिजली मिलेगी।
इंदौर में स्वाइन फ्लू (H1N1) का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। उज्जैन की महिला की मौत के बाद अब नए मरीज का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। जानें इसके लक्षण और बचाव।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की युगलपीठ ने शिक्षक भर्ती से जुड़े एक मामले में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रशासनिक कारणों या कम मेरिट वालों को प्राथमिकता देकर अधिक अंक पाने वाले योग्य उम्मीदवारों के हितों का हनन नहीं होना चाहिए।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते धुआं चारों मंजिलों में फैल गया और अफरा-तफरी मच गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह