मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।

कांग्रेस ने पहले आयोग के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखा
आयोग संवेदनशील मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा
सांसद और अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी मोर्चा संभालेंगे
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। आयोग में इस मामले को लेकर लगातार शिकायतें और आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं। आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। ऐसे में अब सभी की नजरें आयोग के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। मीनाक्षी की उम्मीदवारी का पर्चा खारिज होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। चुनाव आयोग इस संवेदनशील मामले में फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। आयोग ने अपने लीगल पूल के वरिष्ठ वकीलों से संपर्क किया है।
विधि विशेषज्ञा की राय ले रहा आयोग
चुनाव आयोग संविधान और चुनावी प्रक्रिया के विशेषज्ञ विधि वक्ताओं से भी सलाह मशविरा भी कर रहा है। विशेषज्ञों और वकीलों के कानूनी मत सामने आने के बाद ही आयोग इस पर गहराई से विचार करेगा और अपना अंतिम फैसला सुनाएगा। इस पूरे विवाद को लेकर कांग्रेस के भीतर भारी आक्रोश है। कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और विधायकों ने अपनी ताकत दिखाईय कांग्रेस नेताओं और विधायकों की एक बड़ी संख्या भोपाल में चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर जमा हुई थी। वहां नेताओं ने नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस
चुनाव आयोग की तरफ से देर शाम तक समय पर कोई अंतिम जवाब न मिलने पर, कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने अब कानूनी लड़ाई का रास्ता चुन लिया है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। पार्टी की कानूनी टीम ने गुरुवार तड़के यानी रात के दो बजे ही सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर कर दी है। कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने पहले चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष बहुत मजबूती से रखा था, लेकिन नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख गुरुवार 11 जून होने के बावजूद, जब देर रात तक आयोग से कोई ठोस जवाब नहीं मिला, तो कांग्रेस उम्मीदवार को मजबूरन सुप्रीम कोर्ट का रुख अख्तियार करना पड़ा।
अभिषेक मनु सिंघवी करेंगे पैरवी
मीनाक्षी नटराजन की तरफ से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी मोर्चा संभालेंगे। वो गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की वेकेशन बेंच के सामने इस याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग करेंगे, ताकि मामले को तुरंत लिस्टेड कराया जा सके।
खबर अपडेट की जा रही है....
एमपी राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज, भड़की कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद सियासत में हंगामा मचा है। इस मामले में काफी विरोध के बाद आज यानी गुरुवार को चुनाव आयोग अपना फैसला सुना सकता है। वहीं, कांग्रेस ने मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 10 पदक जीते। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पन्ना जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस को वीडियो, सुसाइड नोट और चैट मिले हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मैहर जिले के किरहाई गांव में जादू-टोना के संदेह में छोटे भाई ने अपने होने वाले दामाद और साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बंटा और उसके साथी सोशल मीडिया पर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। धमकी भरे वीडियो और अवैध हथियारों की तस्वीरों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह