मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सालों से सेवाएं दे रहे 70 हजार शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। विभाग की योजना साल 2005 से 2009 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट दिलाने की है।

2005 से 2009 के बीच भर्ती शिक्षकों को छूट दिलाने की तैयारी
सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले के बीच सरकार का अंतिम दांव
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सालों से सेवाएं दे रहे 70 हजार शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए राज्य सरकार एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। विभाग की योजना साल 2005 से 2009 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट दिलाने की है। इसके लिए विधि विभाग और शीर्ष अदालत के वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानूनी राय मशविरा कर लिया गया है और उम्मीद है कि सरकार एक सप्ताह के भीतर नई याचिका दायर कर देगी। दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दायर होने वाली इस नई याचिका में मुख्य दलील यह होगी कि 2005 से 2009 के बीच नियुक्त हुए इन 70 हजार शिक्षकों ने व्यापमं द्वारा आयोजित बाकायदा एक कठिन सरकारी चयन परीक्षा पास कर नौकरी हासिल की थी। चूंकि ये शिक्षक पहले ही अपनी योग्यता साबित कर चुके हैं, इसलिए इन्हें दोबारा किसी पात्रता परीक्षा के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए।
अधे को राहत की उम्मीद
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख को देखते हुए इस याचिका से राहत मिलने की उम्मीदें सीमित हैं, लेकिन शिक्षकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए सरकार यह अंतिम कानूनी प्रयास कर रही है। यदि कोर्ट इस दलील को मान लेता है, तो परीक्षा के दायरे में आने वाले कुल शिक्षकों में से लगभग आधे को सीधी राहत मिल जाएगी।
इसलिए टीईटी अनिवार्य
यह पूरा विवाद सुप्रीम कोर्ट के सितंबर 2025 के उस ऐतिहासिक फैसले के बाद शुरू हुआ, जिसमें कोर्ट ने साफ किया था कि आरटीई कानून, 2009 के लागू होने से पहले नियुक्त हुए उन सभी शिक्षकों को टीईटी पास करना अनिवार्य होगा, जिनकी सेवा अवधि अभी 5 साल से अधिक बची है। इस आदेश के अनुपालन में डीपीआई ने निर्देश जारी कर जुलाई-अगस्त में परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। यदि कोई शिक्षक इस तय सीमा में परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे वीआरएस दे दी जाएगी।
कोर्ट सख्त, 65 याचिकाएं खारिज
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख शुरू से ही बेहद सख्त रहा है। अदालत अब तक राज्य सरकारों, विभिन्न संगठनों और व्यक्तिगत तौर पर दायर 65 से अधिक पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर चुकी है।
कोर्ट से मिली आंशिक राहत
शिक्षक संगठनों और सरकार के विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने नियमों में ढील तो नहीं दी, लेकिन दो महत्वपूर्ण आंशिक राहतें जरूर दी हैं।
समय-सीमा बढ़ी: पहले टीईटी पास करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2027 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया गया है।
असीमित अवसर: जो शिक्षक पहली बार में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाएंगे, उन्हें अगस्त 2028 तक आयोजित होने वाली हर पात्रता परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
वरिष्ठों को छूट: जिन शिक्षकों के रिटायरमेंट में पांच वर्ष से कम का समय बचा है, उन्हें इस परीक्षा से पूरी तरह मुक्त रखा गया है।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह