मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थिति ऐतिहासिक भोजशाला आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे मंदिर पहुंचे और मां वाग्देवी (सरस्वती) के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचने वाले डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

भोजशाला पहुंचे सीएम, भगवामय शहर, भक्तों में उत्साह
इंदौर हाई कोर्ट फैसले बाद सरकार का ऐतिहासिक दौरा
श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया

धार। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थिति ऐतिहासिक भोजशाला आज एक ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब सीएम डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे मंदिर पहुंचे और मां वाग्देवी (सरस्वती) के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पद पर रहते हुए भोजशाला पहुंचने वाले डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर धार शहर में सुबह से ही उत्साह का माहौल था। शहर के विभिन्न हिस्सों में स्वागत मंच बनाए गए थे और बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सड़कों पर पहुंचे। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं और समर्थकों ने जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

मां सरस्वती की आराधना
भोजशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया और पारंपरिक तरीके से उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद डॉ. मोहन यादव ने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की और श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री हवन कुंड तक पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति दी। जय मां सरस्वती के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद बढ़ा महत्व
दरअसल, मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि 15 मई को इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने हिंदू पक्ष को वर्षभर पूजा-अर्चना की अनुमति दी है। इस फैसले के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री का भोजशाला पहुंचना राजनीतिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इसे राज्य सरकार की गंभीरता और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सरस्वती लोक निर्माण और धार्मिक-सांस्कृतिक कॉरिडोर को लेकर भी चर्चाएं तेज रहीं। श्रद्धालुओं और स्थानीय संगठनों का मानना है कि यदि राज्य सरकार गंभीर पहल करती है तो केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री स्तर पर भी मां वाग्देवी की प्रतिमा वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। पूरे धार शहर में उत्सवी माहौल दिखाई दिया और लोगों में इसे लेकर खास उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को भोजशाला के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर फिर चर्चा में भोजशाला
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद भोजशाला से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दे एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गए हैं। श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों को उम्मीद है कि सरकार भविष्य में भोजशाला को लेकर बड़े फैसले ले सकती है। विशेष रूप से लंदन में संरक्षित मां वाग्देवी की प्रतिमा को भारत वापस लाने की मांग फिर तेज हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इस दिशा में विशेष पहल की घोषणा करेंगे।
धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर बनाने की मांग
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, धार, अमझेरा और इंदौर को जोड़ते हुए एक धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा है। संगठन का कहना है कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी। संगठन ने भोजशाला परिसर में वैदिक संस्कृत विश्वविद्यालय की शीघ्र स्थापना की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि इससे भारतीय संस्कृति, वेद और संस्कृत अध्ययन को नया केंद्र मिलेगा।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: राजा भोज की जय...मां वाग्देवी की जय हो.... जयघोष से गूंजी धार भोजशाला
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला... कहा-धार भोजशाला मंदिर है... परिसर में हिंदुओं को पूजा का अधिकार

मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया को ऑनलाइन और तेज बनाते हुए हर स्तर पर सख्त समय-सीमा तय कर दी है। अब नए और पुनरीक्षित पेंशन प्रकरण तय दिनों में होंगे निपटारा।
राजधानी में किन्नर समाज द्वारा निकाले गए भव्य भुजियारे जुलूस की पूरी खबर पढ़ें। कलेक्टर कार्यालय से गुफा मंदिर तक निकले इस जुलूस में दिखी संस्कृति और एकजुटता।
भोपाल के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही कमर्शियल दुकानों और होटलों पर सोमवार से सख्त कार्रवाई शुरू होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए हैं।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ के हालात। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, बाणसागर डैम के गेट खुले। सीएम मोहन यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। जानें ताजा अपडेट।
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भागीरथपुरा दूषित पानी कांड, भू-माफिया, बेरोजगारी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
मध्य प्रदेश में वर्ग-3 के 7000 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। साथ ही वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग और म्यूचुअल ट्रांसफर से जुड़ी पूरी अपडेट यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमांत धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र चित्रकूट और सतना जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी अपने 23 साल पुराने जलस्तर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए खतरे के निशान से 8.70 मीटर ऊपर बह रही है।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र के चीलघाट पुल से सीमेंट लदा 18 चक्का ट्रक उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के 24 घंटे बाद एसडीईआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी मशक्कत के बाद रविवार तड़के ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन से चालक और क्लीनर दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह